Pravasi Bharatiya Diwas: ओडिशा की विकास में मील का पत्थर साबित हो सकता है प्रवासी भारतीय दिवस


सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा: ओडिशा में हुई 18वीं प्रवासी भारतीय दिवस सही मायने में ओडिशा की विकास यात्रा में मील का पत्थर साबित हो सकता है। भुवनेश्वर जनता मैदान में उद्घाटन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस बात का जिक्र किया कि ओडिशा में कदम-कदम पर हेरिटेज के दर्शन होते हैं।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने ओडिशा के विकास यात्रा में शामिल होने के लिए प्रवासी भारतीयों को आमंत्रण भी किया। इस दौरान विभिन्न देश से ओडिशा पहुंचे प्रवासी भारतीयों ने ओडिशा के पर्यटनीय स्थल का भी भ्रमण किया। नृत्य कला संस्कृति का भी आनंद उठाया। समापन समारोह में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के करकमलों से कई प्रवासी भारतीय सम्मानित भी हुए।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post