मुसाबनी बीडीओ व मुसाबनी थाना प्रभारी ने जरूरतमंद लोगों के बीच बांटे कंबल

फोटो- वृद्ध को कंबल प्रदान करती बीडीओ अदिति गुप्ता

मुसाबनी/गणेश प्रसाद: प्रखंड में कड़ाके की ठंड से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को राहत दिलाने के लिए प्रखंड प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। मुसाबनी प्रखंड विकास पदाधिकारी अदिति गुप्ता द्वारा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में घुम घुम कर जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है।


बुधवार देर रात ठंड से ठिठुर रहे लोगों को बीडीओ अदिति गुप्ता व थाना प्रभारी आमिर हमजा ने अपने हाथों से कंबल ओढ़ाया।


इस मौके पर बीडीओ ने अपने हाथों से कई वृद्ध महिला पुरुष को कंबल प्रदान किया। दर्जनों गरीब लोग बस स्टैंड,सहित अन्य खाली पड़े भवनों में रह रहे हैं। मुसाबनी बाजार में भी बीडीओ द्वारा जरूरत मंद लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया गया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post