- नव वर्ष पर अपने गुरु को शिष्य ने किया सम्मानित
मुसाबनी: रविवार को जीसीजेडी इंटर कॉलेज प्रबंध समिति का वार्षिक वनभोज मुसाबनी स्थित स्वर्णरेखा नदी तट के पंपू घाट में संपन्न हुआ। इस वनभोज कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग शामिल हुए। पिकनिक के दौरान गीत संगीत का दौर चलता रहा। कवि के सेवानिवृत शिक्षक सह आदिवासी रिक्रिएशन क्लब के सचिव गणेश मुर्मू ने एक से बढ़कर एक पुराने गीत संगीत प्रस्तुत कर पिकनिक को यादगार बना दिया।
![]() |
| फोटो: नव वर्ष पर अपने गुरु सत्यनारायण ओझा को सम्मानित करते शिष्य अशोक अग्रवाल, पिकनिक का आनंद लेते लोग |
पिकनिक में लोगों ने लजीज व्यंजन का स्वाद लिया इस मौके पर एक पुराने शिष्य सह समाजसेवी अशोक अग्रवाल ने अपने गुरु सत्यनारायण ओझा को उनकी तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। पिकनिक कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर बुद्धिजीवियों ने चर्चा की एवं नए वर्ष में नई सोच के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
इस पिकनिक कार्यक्रम में मुख्य रूप से कॉलेज प्रबंधन समिति के संरक्षक प्रो मित्रेश्वर, कुंदन कुमार सिंह, राम अवतार अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, अध्यक्ष सत्यनारायण ओझा, सचिव बाबूलाल सिंह, सह सचिव जयप्रकाश अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, निरंजन सिंह, बेथल मॉडल स्कूल के डायरेक्टर लिविंगस्टन जोसेफ, प्रेम गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि दिनेश साव, हिमांशु पात्रो, प्रिंसिपल शिवपूजन सिंह चौहान, मुरारी प्रसाद सिंह, निराकार साहू, सोमेश्वर झा, नयन तारा राय, बिनोद लाल, कृष्ण कुमार, सबिता मुर्मु, प्रधानाध्यापक अनिल कुमार, प्रभाकर सिंह, टोने सिंह, निमाई मार्डी, समीर राणा, रणधीर सिंह, मो जहीरुद्दीन अंसारी, मो शमीम सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

