चाईबासा: स्वंयसेवी संस्था अग्रगति द्वारा वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आरबीआई, बीओआई, एसबीआई और नाबार्ड का सहयोग है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को वित्तीय रूप से साक्षर बनाना और उन्हें सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में जागरूक करना है।
कार्यक्रम के तहत गांव में कैंप लगाकर प्रधानमंत्री जनधन खाता, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अतल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, मैया सम्मान योजना, मुद्रा लोन, केसीसी लोन और धोखाधड़ी से संबंधित मुद्दों पर जागरूकता फैलाई जा रही है।
अग्रगति संस्था के ब्लॉक कार्डिनेटर राजकिशोर दास और ट्रेनर पोलिथ नारायण पान द्वारा इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम लोगों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में मदद कर रहा है।
