विधायक सिंकू ने कहा कि सारंडा के छोटानागरा क्षेत्र में ग्रामीणों की स्वास्थ्य सुविधा बेहतर करने के लिए विधायक निधि से जल्द ही एक एम्बुलेंस उपलब्ध कराया जायेगा: क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य व पेयजल को सुदृढ़ करना हमारी पहली प्राथमिकता
चाईबासा/संतोष वर्मा: मनोहरपुर प्रखंड के गोपीपुर में ग्राम विकास समिति के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.
अपने संबोधन के दौरान विधायक सिंकू ने कहा कि सारंडा के छोटानागरा क्षेत्र में ग्रामीणों की स्वास्थ्य सुविधा बेहतर करने के लिए विधायक निधि से जल्द ही एक एम्बुलेंस उपलब्ध कराया जायेगा. क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य व पेयजल को सुदृढ़ करना हमारी पहली प्राथमिकता है. हर एक गांव में मुलभुत सुविधाओं को मजबूत किया जायेगा.
उन्होंने कहा की मनोहरपुर के क्षेत्र को पूर्ण रूप से विकसित करने के लिए हर सम्भव काम किया जायेगा. कहा कि सुदूर क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल की बेहतर व्यवस्था करने का काम प्राथमिकता से करेगे. इसके अलावा मनोहरपुर के धानापाली स्थित क्षतिग्रस्त पुल के जगह नई पुल के निर्माण को लेकर कहा की उन्होंने इस सम्बंध में सीएम व मंत्री से बात किया है.
इससे पूर्व सोनाराम सिंकू ने गोपीपुर खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता के फाइनल समारोह का उद्घाटन फीता काट कर किया.
उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के प्रति समर्पित होने व देश का नाम रौशन करने की बात कहा. इसके साथ ही खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के लिए हर सम्भव मदद का भरोसा दिया.
मौके पर 100 मीटर, 200 मीटर, 800 मीटर दौड़, रिले रेस, साईकिल रेस आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जहां कुछ विजेता खिलाड़ियों को विधायक सोनाराम सिंकू के द्वारा पुरस्कृत किया गया.
मौके पर जिप सदस्य भाग 01 के जयप्रकाश महतो, सुभाष नाग, श्यामधन पूर्ति, दीपक महतो, रामसिंह समद, नंदकिशोर महतो, कुलदीप कंडुलना, सीताराम गोप, सुभाष नाग, रीना कुजूर, रतन तोपनो, तिला तिर्की, धनेश्वर महतो आदि मौजूद थे.







