सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा: भाजपा द्वारा सुशासन व झारखंड राज्य निर्माण में अग्रिण भूमिका निभाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती समारोह सरायकेला के बडवील कला केंद्र भवन में आयोजित हुआ।
समारोह में सरायकेला खरसावां जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा भी शामिल हुए। मुख्य अतिथि श्री बोदरा ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित की।
कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में घोषित किया है।
श्री बोदरा ने कहा झारखंड राज्य अटल बिहारी वाजपेई का देन है। उन्होंने देश में सुशासन के लिए काम किया। देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया। कभी-कभी ऐसे व्यक्ति पैदा होते हैं। उनके विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का समय है।
मौके में विशिष्ट अतिथि भाजपा सरायकेला नगर अध्यक्ष बद्रीनारायण ने कहा कि पूर्व पीएम अटल जी की जन्म 25 दिसंबर 1924 में हुई थी। उन्होंने भी पूर्व पीएम के कृतित्व को याद किया।
इधर दोलानडीह में आयोजित कार्यक्रम में भी ग्रामीणों की उपस्थिति रही। लोगों ने आदर के साथ अटल जयंती मनाया। एवं उनके कृतित्व को याद किया।
ग्राम पटाहेंसल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के पांड्रा पंचायत प्रभारी विष्णु बानरा मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। श्री बानरा ने कहा कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई भारत के रत्न रहे। उन्हें 2015 में मोदी सरकार में भारत रत्न से नवाजा गया। उनके सुशासन की आज भी चर्चा होती है। उनके जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
इससे पहले पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर उन्होंने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम में सेवायदोंगों, ग्रामीणों ने भी अटल बिहारी वाजपेई के कृतित्व को याद किया।



