सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा: साल के अंतिम दिन सरायकेला खरसांवा जिला के उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार ऑफ़िस कामकाज के बाद सेवानिवृत्त हुए और उनके लिए जिला परिषद कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित हुआ जिसमें जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा के नेतृत्व में पदाधिकारी, कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।
इससे पहले जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि डीडीसी सह जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात कुमार ने कार्यकाल अच्छी तरह से निभाया। मौके में जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने भी डीडीसी प्रभात कुमार के कार्यकाल की तारीफ की।
कार्यक्रम के दौरान डीडीसी प्रभात कुमार ने कहा कि सेवा का अंतिम दिन था। अंतिम दिन सबको याद रहता है। कार्यकाल समय में सभी ने भरपुर सहयोग किया। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारी, कर्मचारी सभी का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त डीडीसी प्रभात कुमार को सम्मानित किया गया एवं उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। बड़ा बाबू ओमप्रकाश ने कार्यक्रम का संचालन किया। डीपीएम तनुश्री पण्डा, कर्मचारी संतोष उरांव सहित पदाधिकारी कर्मचारीगण कार्यक्रम में मौजूद थे।



