सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा: झारखंड विधानसभा चुनाव में सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इंडिया (कम्युनिस्ट) पार्टी के सरायकेला विधानसभा उम्मीदवार रतना पूरती एवं सरायकेला विधानसभा प्रभारी कामरेड लिली दास स्थानीय गोपबंधु चौक के पास गणेश महतो छऊ नृत्य केंद्र में किया प्रेस कॉन्फ्रेंस एवं मूलभूत समस्या के खिलाफ उठाया आवाज।
पार्टी के कामरेड लिली दास ने कहा कि सरायकेला सहित झारखंड के 13 विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। उन्होंने कहा कि सरायकेला छऊ नृत्य कला की धरती है। छऊ यहां का कलचर है।
लोग क्षेत्र की समस्या को लेकर परेशान हैं। मौके में उम्मीदवार रतना पूरती ने कहा कि यहां ना तो बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य की सुविधा है। और ना ही युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए उपयुक्त मापदंड।
उन्होंने कहा कि उद्देश्य है सरायकेला को उसका हक अधिकार दिलाना। मेहनत करने वाले गरीब, मजदूर, किसान व युवाओं को उनका अधिकार दिलाना।
Tags
Assembly Election
ELECTION
JHARKHAND
Political
Politics
Press Conference
Saraikela
Saraikela kharsawan
.jpg)