BREAKING: जंगल में गये पत्ता तोड़ने सुनील सुरीन नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी के चपेट आने से हुई मौत


चाईबासा: नक्सलियों द्वारा चाईबासा पुलिस को उड़ाने की साजिश के तहत पश्चिमी सिंहभूले के टोंटो थाना क्षेत्र के जंगल में आईईडी बिछा रखा था जिसका शिकार गांव के ही ग्रामीण हो गये जिसके कारण आईईडी बलास्ट होने से ग्रामीण की मौत हो गई। प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, चमन, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN, 26 BN,11 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 10.10.2023 से एक संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईडा, छोटा कुईडा, मारादिरी, मेरालगडा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है। अभियान के दौरान शुक्रवार को टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम लुईया के आस-पास जंगली/पहाडी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 01 (एक) आईईडी बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है।इसके अतिरिक्त दिनांक 17.10.2024 को प्रातः लगभग 07.00 बजे जराईकेला थानान्तर्गत वनग्राम समठा के आस-पास हरादिरी जंगली / पहाडी क्षेत्र में एक प्रेशर आईईडी विस्फोट की घटना घटित हुई है।

उक्त घटना में सुनील सुरीन उम्र लगभग 40 वर्ष पिता मंगरा सुरीन ग्राम मकरंडा टोला नवाडीह थाना जराईकेला जिला चाईबासा का नक्सलियों द्वारा पूर्व लगाये गये आईईडी की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो जाने के पश्चात जख्मी अवस्था में ग्रामीणों द्वारा उठाकर उनके घर ले गये एवं ईलाज कराने लगे। ये सियाल पत्ता तोड़ने जंगल की ओर गये थे। उक्त घटना की सूचना शुक्रवार को समय दोपहर 12.00 बजे सुनील सुरीन के मृत्यु उपरांत थाना को दी गई है। उक्त घटना की सूचना प्राप्त होते ही चाईबासा पुलिस मृत सुनील सुरीन को पोस्टमार्टम हेतु अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

इस पुरे घटना क्रम में चाईबासा पुलिस एवं सभी सुरक्षा बल इस घटना में इनके मृत्यु पर गहरी संवेदना प्रकट करते है। पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा सारंडा/कोल्हान क्षेत्र में लगातार संचालित नक्सल विरोधी अभियान के कारण सुरक्षा बलों को क्षति पहुँचाने हेतु नक्सलियों के द्वारा आईईडी का प्रयोग किया जा रहा है।आईईडी विस्फोट में ग्रामीणों को लक्षित कर मृत्यु करना नक्सलियों का एक कायराना हरकत है। झारखण्ड पुलिस आम जनता की सेवा में सदैव तत्पर है और ग्रामीणों की सुरक्षा हेतु सघन नक्सल विरोधी अभियान का संचालन जारी रहेंगा।

बरामदगीः-

1. 05 किलोग्राम का 01 आई.ई.डी.

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post