रमेश बालमुचू ने किया चाईबासा विधानसभा से चुनाव लड़ने की दावेदारी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को दिया दावेदारी पत्र


चाईबासा/संतोष वर्मा: सदर चाईबासा विधानसभा के झीकपानी निवासी स्वैच्छिक सेवा निवृत यूनियन ऑफ इण्डिया वरिष्ठ प्रबंधक रमेश बालमुचू ने चाईबासा विधानसभा से चुनाव लड़ने की दावेदारी की। श्री बालमुचू ने दावेदारी पत्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को सौंपा। सौंपे गए दावेदारी पत्र में उन्होने बताया है कि वे स्वर्गीय मंगता बालमुचू के पुत्र हैं। उनका स्थायी पता- ग्राम कुदाहातु, पो०- सुरजाबासा, थाना झींकपानी, जिला- प० सिंहभूम, झारखण्ड और वर्तमान पता स्टेशन कॉलोनी झींकपानी भारत गैस एंजेसी, वद्धा आश्रम के बगल है। वे सरना धर्म को मानते हैं। उनकी जाति अनुसूचित जनजाति, उप-जाति हो है।

उन्हे हिंदी, अंग्रेजी, हो, उड़िया भाषा का ज्ञान है। सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में उनका कार्य वद्धा आश्रम का संचालन, आदिवासी हो महासभा का आजीवन सदस्य, असहाय लोगो के बीच मे वस्त्र वितरण साड़ी कम्बल आदि, वर्तमान विधायक सह मंत्री दीपक बिरूवा विधान सभा 2004 के निर्दलीय चुननाव मे आर्थिक सहयोग, 2009 के विधानसभा चुनाव मे जेएमएम प्रत्याशी होने पर अपना सेवा पेंशन का पुरा हिस्सा बेचकर उनके चुनाव खर्च में लगाया और स्वयं भी एक कार्यकर्ता की तरह कार्य किया। विधान सभा चुनाव 2009 के चुनाव जीतने के एक साल बाद विधायक दीपक बिरूवा की कार्यशैली से नाराज होकर उनका साथ छोड़ा।

वे 2010 के पंचायत चुनाव में पत्नी चाँदमुनी बालमुचू को विधायक प्रतिनिधि के प्रतिद्धद्धो के रूप चुनाव लड़ाया चुनाव जीतकर वह प्रखण्ड प्रमुख बनी। 2015 मे फिर पंचायत चुनाव में जेएमएम समर्पित उम्मीदवार के खिलाफ जिला परिषद जीतकर जिला परिषद उपाध्यक्ष बनी। 2019 में धर्मपत्नी चाँदमुनी बालमुचु झारखण्ड विकास मोर्चा से चाईबासा विधानसभा 52 से लड़ाए। चुनाव मे आठ हजार से अधिक मत प्राप्त हुआ।

भाजपा से सम्बध

सितम्बर में विधिवत रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय की उपस्थिति में हजारों की संख्या मे पार्टी में कार्यकता शामिल हुआ।
उसके बाद से लगातार जन सम्पर्क कार्यकम पार्टी द्वारा आयोजित परिवर्तन यात्रा कार्यकम में टोन्टो एवं झींकपानी प्रखण्ड से हजारों की संख्या में भाग लिए।

टोन्टो प्रखण्ड की ज्वंलत समस्याओं लेकर 7 अक्टूबर को सदर विधान सभा के टोन्टो प्रखण्ड अन्तर्गत 3 पंचायत के हजारों ग्रामीण के साथ टोन्टो से चाईबासा 60 कि मी पदयात्रा किया। डीसी कार्यालय का घेराव किया।बैंक मे सेवाकाल के दौरान चाईबासा मे शाखा प्रबंधक रूप तैनाती दौरान क्षेत्र के किसानों उधमियों के बीच ऋण वितरण।

मझगाँव विधानसभा अन्तर्गत मंझारी कुमारडुंगी में भी काफी समय शाखा प्रबंधक के रूप में पदस्थापित जरूरतमंदो के बीच खुलकर ऋण वितरण एवं सहयोग किया कुमारडुंगी शाखा मे फर्जी केसीसी ऋण वितरण का पर्दाफश किया। कई दलाल एवं बैंक अधिकारी कर्मचारी को जेल भी भेजे गये।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post