सांसद जोबा मांझी अपने संसदीय क्षेत्र के सभी सीट पर अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए एक नवंबर से दौरा करेंगीं: सूत्र

झामुमो जिला सचिव सोना देवगम ने कहा कि पार्टी की वफादार लक्ष्मी सूरीन अपने लोकप्रिय आदिवासी नेता हेमन्त सोरेन को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के लिए नामांकन वापस लेने पर विचार  करेगी


चाईबासा/संतोष वर्मा: जोबा मांझी का जादू विधानसभा में भी चलेगा,लोकसभा में जिस तरह जोबा के आगे गीता को हार का मुंह देखना पड़ा है. आज फिर से जगन्नाथपुर में सोना राम के पक्ष में यानी इंडिया गठबन्धन के प्रत्याशी के पक्ष में गीता कोड़ा के खिलाफ चुनाव प्रचार-प्रसार करते नजर आएगी सांसद जोबा मांझी सूत्रों के अनुसार जोबा मांझी अपने संसदीय क्षेत्र के सभी विधानसभा में प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए एक नवम्बर से दौरा शुरू किए जाने की चर्चा है. जोबा मांझी के लोकप्रियता, सादगी और स्वच्छ छवी के आगे भाजपा के सारे बड़े नेता छोटे नजर आते हैं.

झामुमो के जिला सचिव सोना देवगम ने कहा कि लोकसभा के नतीजों से भी बेहतर विधानसभा के नतीजे आयेंगे. जोबा मांझी का जादू इस विधानसभा चुनाव में भी चलेगा. सोना देवगम ने लक्ष्मी सूरीन को पार्टी का वफादार सच्चा सिपाही बताते हुए आशा व्यक्त किया कि लक्ष्मी अपने पार्टी के हित में और विशेष रूप से हेमन्त सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने के लिए अपना नामांकन वापस लेने पर विचार करेगी. आज झामुमो का देन है जिला परिषद का अध्यक्ष पद जैसे महत्वपूर्ण पद पर चुना जाना.

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post