टिकट मिलने के बाद सोना राम सिंकु ने कड़े शब्दों में कहा कि मैं एक आंदोलनकारी हूँ, अठारह महीना ओड़िशा जेल में बंद रहा, मैं किसी के आगे न ही झुकता हूं, और न ही डरता हूं, मैं अपने मिशन को सफल बनाने में लगा रहता हूंः सोना सिंकु
चाईबासा/संतोष वर्मा: जगन्नाथपुर विधानसभा से सोना राम सिंकु को कॉंग्रेस पार्टी ने भरोसा जताते हुए टिकट दिया है. टिकट मिलने के बाद सभी दल और विरोधियों के बोलती बंद हो गई, विरोधियों के द्वारा टिकट कटवाने के सारे साजिश नाकाम हो गए, विरोधियों के द्वारा अनेक तरह से अफवाह फैलाने और साजिश रचने की भी प्रत्यक्ष रूप से देखने को मिला.
सन्नी सिंकु मंगल सिंह बोबंगा टिकट लेने के भरसक प्रयास किए जाने की भी चर्चा होती रही, लेकिन वर्तमान विधायक चुप्पी साध कर सभी तरह के साजिश को नाकाम करने का काम किए. वर्तमान विधायक को चुनाव मैदान से आउट करने की भी कोशिश की गई, झामुमो के लोग इस सीट पर अपना दावा ठोकने की भी हिमाकत की, इस साजिश में जिला के एक विधायक का समर्थन होने की भी चर्चा जोरों पर थी.
कोड़ा दंपत्ती के अलग होने के बाद से लगातार विधायक अपना कार्यक्रम को सफल बनाने में सफल रहे. छः महीने में विधायक ने विधायक होने का एहसास छेत्र की जनता को कराने में सफल हुए. टिकट मिलने पर विधायक ने अपने नेता राहुल गांधी का अभार जताया, उन्होंने जनता का आशीर्वाद बताया. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कोई कितना दम लगा ले, जनता का आशीर्वाद हमको मिल चुका है.
कोड़ा दंपती पर्दे के पीछे से टिकट कटवाने और इस सीट को झामुमो को दिलाने का भरसक प्रयास किया गया, लेकिन भगवान ने मेरे धर्य रखने का फल हमको दिया. टिकट मिलने पर विधायक ने राष्ट्रीय नेताओं और प्रदेश के नेता अभिभावकों के प्रति आभार और धन्यावाद कहा, विशेष कर अपने नेता राहुल गांधी के विश्वास को बनाए रखने की बात कही. उन्होंने कहा कि महागठबंधन के मुखिया और देश के सबसे लोकप्रिय आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को पुनः मुख्यमंत्री बनाने में जगन्नाथपुर विधानसभा की जनता की मुख्य भूमिका होगी.
झारखंड में दोबारा हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जगन्नाथपुर की जनता पुरी तरह से तैयार है. विधायक सोना राम सिंकु ने यह भी कहा कि कोल्हान से भाजपा का सूपड़ा साफ हो रहा है. भाजपा के चार मुख्यमंत्री हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री के सामने टिक नहीं पाएंगें.
Tags
Assembly Election
Chaibasa
CONGRESS
Jagannathpur
JHARKHAND
Jharkhand Politics
JMM
PASCHIMI SINGHBHUM
Political
Politics