जिंतूगढ़ा में विधायक सह प्रत्याशी सोनोराम सिंकु का ग्रामिणों नें किया भव्य स्वागत
जहां ग्रामीणों को आभार जताया वहीं विधायक सोनाराम सिंकु नें कहा जितूगढ़ा गांव को सजाना हमारी पहली प्राथमिकता
चाईबासा: गठबंधन दल का साझा कांग्रेस प्रत्याशी सह विधायक सोनाराम सिंकु नें अपने पैतृक गांव यानी जन्म स्थल जिंतुगढ़ा से चुनावी जन संपर्क सह प्रचार प्रसार अभियान का आगाज कर दिया है। श्री सिंकु का गांव आगमन पर ग्रामीणों नें फुल माला पहना कर भव्य स्वागत किया। इसके बाद ग्रामीणों के बिच एक संवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
वहीं गठबंधन दल के सहयोगी सह झामुमो जिला युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अविषेक सिंकु नें ग्रामीणों को संबोधन करते हुए कहा की एकबार फिर गठबंधन दल के सहयोग से साझा प्रत्याशी बनाया गया है जिसे 13 अक्तूबर को सतप्रतिशत मतदान कर सोना दा को भारी मतों से जिताकर जगन्नाथपुर विधानसभा से रांची भेजना है और राज्य में हमारे नेता सह युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दुबारा मुख्यमंत्री बनाना है।
श्री सिंकु ने कहा की आप सभी ग्रामीण एकजूटता के साथ जितूगढ़ा से करीब सात सौ मत देकर लोकसभा चुनाव में गठबंधन दल का प्रत्याशी जोबा माझी को संसद भेजने का भी काम किया है उसके लिए आप सभी अभारी हूं ठिक इसी तरह अब अपने गांव का बेटा,भैया सोनाराम सिंकु को कांग्रेस छाप मर मुहर लगाकर विधानसभा भेजें ताकी राज्य में हेमंत सोरेन का सरकार बने।
वहीं गठबंधन दल के साझा प्रत्याशी सह विधायक सोनाराम सिंकु नें ग्रामीणों के समक्ष अपनी स्थति को बताया और ग्रामीणों को विश्वाष दिलाया की हम अपने पैतृक गांव जितूगढ़ा को सजाने सवांरने का काम करने के लिए कई प्रयास किया जिसका परिणाम आने वाला कल देखने को मिलेगा। गांव का विकास की पहली राह सड़क, शिक्षा, स्वास्थय सुविधा और पेयजलापूर्ती है। सड़क बनने से रोजगार का भी अवसर मिलेगा यहां किसान अनाज उपाजाता है लेकिन बाजार तक पहूंचने का साधन नहीं जिसके कारण किसान को उसका मेहनताना भी नहीं मिलपाता है। सिचाई के लिए भी सोच रखा है।
उन्होने कहा की पांच साल हम आप सबों के बिच विकास कार्य करने के तत्पर रहें है और रहेगें। यदी हमसे इस दौरान कोई भूल हो गई हो तो इसे अपना बेटा, अपना भाई समझ कर माफ करेगें। वहीं यह भी कहा गया की आज चुनाव का समय है कई दल के लोग आयेगें और प्रलोभन देकर जायेगें, लेकिन चुनाव जितने के बाद नजर नहिं आयेगें इसलिए किसी का प्रलोभन में ना आयें हम आपका हर दुख सुख का साथी है कोई भी समस्पा हो सिधे हमारे पास अपनी समस्या को लेकर आयेँ हमी हर सभंव पहली प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का निदान करने का प्रयास करेगें।
श्री सिंकु नें कहा की गांव की सड़क का निर्माण कार्य भी शीघ्र शुरू हो जायेगी। उन्होनें मैं पैसा वाला तो नहीं हूं आप सभी जानते है की मैं किसान का बेटा हूं। कोड़ा दांप्ती पर भी बरसे कहा विश्वाष घात किया सामाज के साथ जो आदिवासी बिरोधी है उसी पार्टी में चला गया। ग्रामीणों नें अपनी समस्याएं को रखा तो सोनाराम सिंकु नें कहा की शीघ्र यह समस्या दुर हो जायेगी इसके लिए खाखा तैयार करवातें है। ग्रामीणों नें आश्वास्त किया की इस बार भी गांव का बेटा और भाई को ही जिताकर विधानसभा भेजेंगें।
मौके पर साथ में कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष मंगल सिंह सिंकु उर्फ सन्नी सिंकु, जेएमएम युवा जिला अध्यक्ष अविषेक सिंकु, ग्रामीण मुंडा सोमनाथ सिंकु, सनातन सिंकु, महेन्द्र सिंकु, रोया सिंकु, पूर्व शिक्षक श्रीमती कमला हेस्सा, शीतल चन्द्र सिंकु एवं सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।
Tags
Assembly Election
Chaibasa
JHARKHAND
Jharkhand Politics
PASCHIMI SINGHBHUM
Political
Politics
Public Relations Campaign





