झारखंड आंदोलनकारियों के बलिदान और संघर्ष को याद करते हुए दिलाया जाएगा उन्हें उचित सम्मान: मंत्री दीपक बिरुवा

जगन्नाथपुर में झारखंड आंदोलनकारी समन्वय समिति की ओर से महासम्मेलन का आयोजन


चाईबासा/संतोष वर्मा: जगन्नाथपुर में झारखंड आंदोलनकारी समन्वय समिति की ओर से रविवार को महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंत्री दीपक बिरुवा उपस्थित हुए। कार्यक्रम में मंत्री जी को शाॅल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। वहीं आंदोलनकारियों ने अपना विचार व्यक्त करते हुए सभी आंदोलनकारियों को समान रूप से उचित सम्मान दिलाने की बात कही। चुकी आज भी झारखंड आंदोलनकारी अपनी हक और अधिकार एवं सम्मान को लेकर तरस रहे हैं।


वहीं आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग द्वारा छूटे आंदोलनकारियों को चिन्हित कर सम्मान दिलाने की बात कही गई। माननीय मंत्री ने कहा कि हमें गर्व है कि हम इसी आंदोलनकारी पृष्ठभूमि से हैं। सभी के सामूहिक प्रयास, त्याग, संघर्ष व बलिदान के फलस्वरूप अलग राज्य झारखंड का निर्माण हुआ। इस आंदोलन ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को भी मजबूत किया है। उन्होंने जो लोगों के बीच में नहीं हैं, उनको भी नमन किया। कहा कि इस आंदोलन में हजारों हजार साथियों ने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े थे, भले ही सभी चिह्नित नहीं हुए हों, पर सभी के बल से प्रयास से यह सफल हुआ।


मंत्री जी ने कहा कि यह गौरवान्वित क्षण है, जिसमें आप सबों की भूमिका अहम रही, सबने कई तरह की यातनाएं झेली, जेल गए, अंततः हमें झारखंड मिला। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि जिस तरह से झारखंड आंदोलनकारियों को मान सम्मान मिलना चाहिए वह नहीं मिल पाया, उन्हें उचित सम्मान मिले इसके लिए हम प्रयासरत हैं। आंदोलनकारियों के केस वापसी समेत अन्य मान सम्मान को लेकर माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के बलिदान और संघर्ष को याद करते हुए उन्हें उचित सम्मान दिलाया जाएगा। 

मौके पर पूर्व विधायक सह झारखंड आंदोलनकारी मंगल सिंह बोबोंगा, आसमान सुंडी, डोगर, नवाज हुसैन, सोहैल हुसैन, बिरसिंह हेंब्रम, सिद्धेश्वर बनरा, बुधराम लागुरी, ज्वाला कोड़ा समेत अन्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post