मंत्री ने नवनिर्मित शेड को एसएनपीपी एवं बीएस मार्शल गुड़ा को किया समर्पित


चाईबासा: झींकपानी प्रखंड अंतर्गत नवागांव पंचायत के गुड़ा बुंगमांडा मैदान में रविवार को 15वें वित्त आयोग से निर्मित शेड युक्त पक्की चबूतरा का उद्घाटन माननीय मंत्री दीपक बिरुवा ने फीता काटकर किया। मंत्री ने नवनिर्मित शेड को एसएनपीपी एवं बीएस मार्शल गुड़ा को समर्पित किया। उन्होंने आगामी सितंबर माह में होने वाली फुटबाल प्रतियोगिता में हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा उन्होंने ग्रामीणों के विभिन्न समस्याओं को भी सुना एवं सामूहिकता के आधार पर समाधान का आश्वासन दिया।

मौके पर जिला 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति सदस्य श्री सुभाष बनर्जी, प्रखंड प्रमुख प्रदीप तमसोय, मुखिया अंजना तमसोय, गुरुचरण मुंडा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सोगा बुड़ीउली के अलावा विश्वनाथ गोप, गोपीनाथ गोप, रवि दास, सोना बालमुचू, भागीरथी गोप, अर्जुन दास, मोतीलाल गोप, देवेंद्र गोप, जनक किशोर गोप समेत अन्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post