कहा जाग जाओ नहीं तो हमारे नौं जवान जागेगा तो इस बार आपका तकता पलट देगाः पूर्व मुख्यमंत्री, मधु कोड़ा
झारखंड मुक्ति मोर्चा कांग्रेस गठबंधन सरकार ने युवाओं को ठगने का किया काम
चाईबासा/संतोष वर्मा: राज्य होने वाली विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी हेमंत सोरेन सरकार के बिरूद्व कमर कस ली है और गहरी निंद्रा में सोये हेमंत सोरेन सरकार को जगाने की शुरूआत घंटी बजाओ सरकार जगाओ पदयात्रा अभियान से शुरूआज कर दी गई है। इस घंटी बजाओ सरकार बचाओ अभियान का आगाज जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के नेतृत्व में शनिवार को घंटी बजाओ सरकार जगाओ पदयात्रा निकाल कर शुरूआत किया गया है जो पुरे राज्य में चलेगा।और 17 अगस्त को अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के द्वारा किए गए पुराने वायदों को याद दिलाने और पुरा करने की मांग पत्र एसडीओ को सौंपी जायेगी।
इस संबध में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा नें कहा की झारखंड मुक्ति मोर्चा हेमंत सोरेन ने 2019 विधानसभा चुनाव में 5 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था और नौकरी नहीं देने की स्थिति में स्नातक छात्रों को 5000 एवं स्नातकोत्तर छात्रों को 7000 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। परन्तु आज पांच वर्ष बीतने को है झारखंड मुक्ति मोर्चा कांग्रेस की गठबंधन सरकार ना तो युवाओं को नौकरी दे पाई और ना ही बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता। झारखंड मुक्ति मोर्चा कांग्रेस गठबंधन सरकार ने युवाओं को केवल ठगने का काम किया है।
झारखंड मुक्ति मोर्चा हेमंत सोरेन के इसी झूठ के विरोध में आज पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने जगन्नाथपुर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर घंटा बजाओ सरकार जगाओ कार्यक्रम के तहत अगामी 17.8.2024 को भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले अनुमंडल कार्यालय में धरना कार्यक्रम को लेकर बैठक किया एवं जगन्नाथपुर में पद यात्रा निकाला। वहीं श्री कोड़ा नें हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला करते हुए कहा की गहरी निद्रा में सोने वाले हेमंत सोरेन सरकार जग जाओ नहीं तो हमारे नौं जवान जागेगा तो आपका इस बार तकता पलट देगा।
आज पुरे राज्य में 6 लाख बेरोजगार युवकों नें नियोजनालय में अपना नाम दर्ज करा रखा है, वहीं पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा, चक्रधरपुर और किरीबुरू में 16 हजार बेरोजगार युवकों नें अपना नाम दर्ज करा रखा है लेकिन उन युवकों को ना तो बेरोजगारी भत्ता मिली और ना ही नौकरी।
इस मौके पर जगन्नाथपुर मंडलध्यक्ष रायभूमीज, बिष्णु गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, संजय बारिक, अनुज जेराई, अश्वनी चातर, चंचल यादव, धीरज सिंह, मधु महतो, प्रमेश्वर महतो, लाल मोहन दास, दिपेंद्र सिंह, छोटराय लोहार, घन्शियाम कोड़ा आदी सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।
Tags
BJP
BJP Protect
Chaibasa
CM Hemant Soren
Former CM Madhu Koda
Jagannathpur
JHARKHAND
PASCHIMI SINGHBHUM
Political
Politics


