नशा पान से हमें मुक्त होना है किसी प्रकार का नशा का सेवन न करें
स्वास्थ्य केंद्र से मिलने वाली दवाइयां को समय पर तथा नियम अनुसार सेवन करें इस टीवी फाइलेरिया जैसे बीमारी से मुक्त बनेः विधायक, सोना सिंकु
चाईबासा: जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को फाइलेरिया दिवस पर फाइलेरिया से पीड़ित लोगों को किट का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु विशिष्ठ अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित मिश्रा उपस्थित थे. विधायक सोनाराम सिंकु के ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया.
इस कार्यक्रम में फाइलेरिया से पीड़ित एवं टीवी के मरीजों के बीच स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम में आए सभी लोगों को फाइलेरिया के दवा की जानकारी दी गई. जिसमें किस तरह सेवन करना है तथा कितनी मात्रा में सेवन करना है. कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि एवं अन्य लोगों को भी फाइलेरिया की दवा खिलाई गई. मौके पर विधायक सोनाराम सिंकु ने सभी फाइलेरिया एवं टीवी मरीजों को कहां की आप सभी अपने आसपास सफाई बनाए रखने की अपील किया. कहा फाइलेरिया एक ऐसी बीमारी है जो गंदगी में पलने वाले मच्छरों के काटने से होती है.
साफ सफाई बनाए रखें एवं मच्छरदानी का उपयोग निरंतर करें.नशा पान से हमें मुक्त होना है किसी प्रकार का नशा का सेवन न करें. नशा का सेवन करने से बहुत सी बीमारी टीवी, कैंसर जैसे बीमारी होती है .नशा करने से समाज की बर्बादी होती है. समाज को नशा मुक्त करने के लिए हम सभी को संकल्प लेना होगा.आप सभी को स्वास्थ्य केंद्र से मिलने वाली दवाइयां को समय पर तथा नियम अनुसार सेवन करें इस टीवी फाइलेरिया जैसे बीमारी से मुक्त बने.
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने भी सभी मरीजों को सही समय पर दवा का सेवन तथा अपने आसपास सफाई रखने की बात कही. टीवी मरीजों से विधायक सोनाराम सिंकु ने 5 मरीज को प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित मिश्रा ने 3 मरीज एवं प्रभारी चिकित्सा जय श्री किरण के द्वारा दो मरीज को गोद लिया गया. जिसमें टीवी के मरीजों को निरंतर 6 महीने तक चलने वाली पौष्टिक आहार सामग्री 6 महीना तक दिया जाएगा. फाइलेरिया मरीजों को सुरक्षा किट का वितरण विधायक सोनाराम सिंकु के हाथों की गई.
इस मौके पर जगन्नाथपुर सीएचसी प्रभार प्रभारी डॉ जयश्री किरण, आयुष डॉ ईकबाल, डॉ बबलू सुण्डी, बंटी निषाद, शेरबहादुर तथा पीरामल फाउंडेशन के अभिषेक गुप्ता और नवीन सेन की उपस्थिति में नियोजित फाइलेरिया उन्मूलन के लिए कस्तूरबा गांधी की बच्चियों ने शिल्पा महतो के नेतृत्व में मानव श्रृंखला बनाकर लोगो को जगरूप किया.




.jpeg)
