कौन है ग्रामीण कार्य विभाग में पदस्थापित लेखा पदाधिकारी तन्मय डे, जिसकी चलती की सीमा नहीं है, सप्ताह में मात्र तीन दिन ही कार्यालय में रहने की चर्चा

लेखा पदाधिकारी तन्मय डे के खिलाफ संवेदकों ने खोला मोर्चा

दो साल से अधिक समय से कार्यरत लेखा पदाधिकारी तन्मय डे के द्वारा वसुली गई प्वाइंट फाइव पर्सेंट कमिशन का हिसाब देना पड़ेगा

संवेदकों से बिना कमिशन लिए विपत्र पारित की कारवाई नहीं करने का मामला चर्चा में



चाईबासा/संतोष वर्मा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के ग्रामीण कार्य विभाग के आधीन कार्य प्रमंडल चाईबासा में महालेखाकार से कार्यरत लेखा पदाधिकारी तन्मय डे के द्वारा विपत्र पारित करने तथा भुगतान की प्रक्रिया को विलम्ब कर संवेदकों से अवैध वसूली का मामला चर्चा में है।यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है कि सप्ताह में चार दिन कार्यालय से अनुपस्थित रहते हैं। बीते दिनों कार्यालय में प्रेस के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया तो लेखा पदाधिकारी अनुपस्थित पाए गए।कार्यालय के बड़ा बाबु संतोष सिंह ने बताया की लेखा पदाधिकारी एजी ऑफिस का स्टाफ हैं, इस कारण से बायो मैट्रिक उपस्थिति दर्ज नहीं होता है। इसी का लाभ तन्मय डे के द्वारा उठाया जा रहा है।

प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता से भी जायदा रौब और रुतबा है लेखा पदाधिकारी तन्मय डे का जिसके कारण संवेदक अपना काम समय पर कराने के लिए जी हजूरी करतें हैं । संवेदक सूत्रो के अनुसार भुगतान राशि का प्वाइंट फाइव प्रसेंट कमिशन लेने के बाद ही संवेदकों का काम करते हैं,जिसकी जांच एसीबी से कराने की बात कही जा रही है।सूत्रो के अनुसार अकाउंटेंट ऑफ जेनरल से मिलकर चिन्मय डे की लिखित शिकायत दर्ज कराई जाने की भी चर्चा है।

दूसरी तरफ झारखंड भ्रष्टचार उन्मूलन समिति के अध्यक्ष गणेश प्रसाद आय से अधिक सम्पत्ति की जांच के लिए मंत्री मण्डल निगरानी विभाग को पत्र लिखेंगें। कई संवेदक खुलकर लेखा पदाधिकारी के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है, एक संवेदक ने यहां तक कहा है कि जांच होने पर चिन्मय डे का स्टिंग आपरेशन को सामने उजागर किया जायेगा।

इसी कारण लेखा पदाधिकारी तन्मय डे के खिलाफ संवेदकों ने खोला मोर्चा। तन्मय डे के खिलाफ सरकार के मंत्री मण्डल व निगरानी विभाग में होगी शिकायत दर्ज। तथा आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने का मामला भी दर्ज किया जा सकता है। लेखा पदाधिकारी के द्वारा किया गया अवैध वसूली करने का मामला का भी जॉच होगी।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post