के.एन.टी. ने जे.पी.एस.सी. के तैयारी लिए मॉक इंटरव्यू आयोजित की

कोल्हान नितिर तुरतुंग संस्था के सौजन्य से कुंटिया निवास ताम्बों, चाईबासा में जे.पी.एस.सी. परीक्षा मुख्य दिये हुए कैंडिडेट को आगामी साक्षात्कार परीक्षा की तैयारियां हेतू  इंटरव्यू पैनल की अध्यक्षता मुकेश मछुवा (अनुमंडल पदाधिकारी, जगन्नाथपुर) में मॉक इंटरव्यू रखा गया।



इस मॉक इंटरव्यू पैनल में ज्ञान सिंह दोराईबुरू सर (पूर्व श्रमायुक्त), तुरी सुंडी सर (पूर्व जी.एम., एनसीएल), जय सिंह कुंटिया सर (पूर्व ए.जी.एम, भेल), मनोरंजन बिरूवा सर (पूर्व जी.एम., सी.सी.एल.)  और माझी राम जामुदा सर (पूर्व कार्मिक पदाधिकारी, एन.एम.डी.सी.) विश्वजीत दोराईबुरू सर (पूर्व मैनेजर, एसीसी) बतौर माननीय सदस्य उपस्थित रहे। मॉक इंटरव्यू के साथ साथ प्रतिभागियों को उचित मार्गदर्शन दिया गया।


इस मॉक इंटरव्यू को सफल बनाने एस. गागराई सर, मिचराय पाड़ेया जी, शंकर पुरती, बुधन सिंह दोराईबुरू, रविन्द्र गिलुवा और प्रेम सिंह डांगिल आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post