भाजपा का सरायकेला विधानसभा स्तरीय सभा में दिग्गजों ने किया हेमंत सरकार पर कटाक्ष, मंडल व बूथ अध्यक्ष हुए सम्मानित


सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा: भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्थानीय टाउन हॉल में सरायकेला विधानसभा स्तरीय अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा आयोजित। 

सभा में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने झारखंड की हेमंत सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष झूठ पुलिंदा के सहारे राजनीति कर रहा है।


उन्होंने कहा कि नई तरीके से विजय संकल्प के जरिए इस सरकार को आईना दिखाने का काम करें। हर बूथ अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करें।


इससे पहले पूर्व सांसद भाजपा नेत्री गीता कोड़ा ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जीताना है। झारखंड में इंडिया गठबंधन सरकार ने बड़े-बड़े वादे किए थे। एक भी घोषणा धरातल में नहीं उतरा। फ्री बिजली के नाम पर लोगों को ठगने का काम किया जा रहा है। समय पर रीडिंग नहीं।अनाप-सनाप बिल से जनता परेशान है। कार्यकर्ता अभियान में जुट जाएं इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकना है।


मौके में विधानसभा प्रभारी गणेश महाली ने कहा कि सिंहभूम लोकसभा चुनाव में सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में बीस हजार से अधिक वोट से बीजेपी जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें। एक दूसरे का सहयोगी बने। नई मतदाता सूची में वोटरों को जोड़ने का काम करें। उन्होंने कहा कि झामुमो गठबंधन चुनाव से पहले हर साल 5 लाख नौकरी, या बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। ना रोजगार मिला, ना ही भत्ता। ऐसी निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंके।


कार्यक्रम में लोकसभा चुनाव में सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से उत्कृष्ट कार्य करने वाले मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्षों को भाजपा के दिग्गजों के कर कमलों से सम्मानित किया गया।



कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व विधायक अरविंद सिंह, पूर्व विधायक अनंत राम टुडू, भाजपा प्रदेश कार्यकारी सदस्य शैलेंद्र सिंह, भाजपा नेता दिनेश कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव, आदित्यपुर के पूर्व मेयर विनोद श्रीवास्तव, सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मीनाक्षी पटनायक, पूर्व उपाध्यक्ष मनोज चौधरी आदि गणमान्य की उपस्थिति में भाजपा के सिद्धार्थ शंकर सिंहदेव उर्फ राजा सिंहदेव ने मंच संचालन किया। सभा में सरायकेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न क्षेत्र से आए मंडल व बूथ अध्यक्षों,कार्यकर्ताओं की भारी संख्या में उपस्थिति रही।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post