युवा कांग्रेस की चाईबासा विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न

संगठन में नवमनोनित प्रदेश कमेटी और विधानसभा कमेटी के पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

गठबंधन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता - प्रीतम बांकिरा


चाईबासा: कांग्रेस भवन चाईबासा में युवा कांग्रेस की विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नवमनोनित कार्यकारी विधानसभा अध्यक्ष बिपिन बिरूली ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक चंदन कुमार राय जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम नवमनोनित प्रदेश सचिव सुरेश संवैया, मनोहरपुर विधानसभा अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र बोयपाई,कार्यकारी विधानसभा अध्यक्ष बिपिन बिरूली को पुष्प माला और कांग्रेस का पट्टा पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।


मुख्य अतिथि राष्ट्रीय समन्वयक चंदन कुमार राय ने कहा कि संगठन विस्तार विधानसभा, प्रखंड, पंचायत, वार्ड और बूथ स्तर पर कमेटी विस्तार साथ ही कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश में वर्तमान सरकार के द्वारा देश में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी,पेपर लीक, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर भाजपा के द्वारा पंहुचा दिया गया है जिसको लेकर चाईबासा युवा कांग्रेस आम जनमानस में इस मुद्दे को लेकर घर घर जाकर लोगों को बताने का काम करेगी।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी के निर्देशानुसार अगले 30 दिनों में हर हाल में संगठन को बूथ स्तर तक में विस्तार करना है। इसलिए विधानसभा अध्यक्ष और सभी प्रखंड अध्यक्ष पंचायत का दौरा संगठन को मजबूत करने में जुट जाएं। आगामी 25 से 30 तारीख के बीच युवा कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा जिसमें जिला कमेटी से लेकर बूथ कमेटी तक के पदाधिकारियों को प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। श्री बांकिरा ने कहा कि युवा कांग्रेस संगठन जिला में सबसे मजबूत युवा संगठन है इसलिए अब सभी पदाधिकारियों और कार्यकताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाना है और कांग्रेस गठबंधन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाना है।


बैठक को कांग्रेस जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर दास, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव दीनबंधु बोयपाई, प्रदेश सचिव सुरेश संवैया ने भी संबोधित किया।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष राजू कायम, जिला प्रवक्ता जगदीश सुंडी,जिला महासचिव सह सोशल मीडिया संयोजक मोहम्मद सलीम, जिला महासचिव सन्नी पाट पिंगुवा, जिला सोशल मीडिया संयोजक रवि कच्छप,चाईबासा विधानसभा उपाध्यक्ष जीतेंद्र गोप, हाटगमाहरिया प्रखंड अध्यक्ष चन्द्रशेखर गागराई, मनोहरपुर विधानसभा अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र बोयपाई,सूखो कुमार,राम मुंडा, मुकेश दास, अनिल गोप, विक्रम मुर्मू, कृष्णा गागराई, प्रहलाद तांती, ब्रज जोन जामुदा, राजेन्द्र बांदिया,रामराई फुर्ती ,रूपसिंह बारी सहित अन्य दर्जनों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post