झींकपानी के चोया मेला में रात भर चला हब्बा-डब्बा और अवैध शराब का खेल निकटतम थाना प्रभारी मालामाल

जिस उद्देश्य से पूर्वजों ने मेला का नींव रखा था वो अब नहीं रहा क्षेत्र के मेला में इनदिनों हब्बा-डब्बा और शराब का खुलेआम धडल्ले से कारोबार चलता है जिम्मेदार अधिकारी मौन समाज के लिए चिंता का विषय: रामहरि गोप


चाईबासा: प्रसिद्ध झींकपानी प्रखंड के चोया मेला में सोमवार मंगलवार रात भर और बुधवार सुबह तक हब्बा-डब्बा नमक जुआ का खेल चलता रहा इन दिनों जिला के कई क्षेत्रों में मेला के नाम जोरों पर यह खेल चल रहा है। एन्टी करप्शन ऑफ इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रामहरि गोप ने कहा की यह क्षेत्र आदिवासी एवं पिछड़ा बहुल के साथ अशिक्षित क्षेत्र है। 

जुआ में पैसे डबल के चक्कर में हमारे ही भोले-भाले यहां के जनता इस चंगुल में आए दिन भारी संख्या में फँसते दिख रहा है। ऐसा अवैध खेलों का आयोजन कर हमारे समाज को कमजोर करने का सबसे बड़ा सोचा समझा समाज के बुद्धिजीवी वर्गों का साजिश चल रहा है। मेला, पर्व त्योहारों में माफिया इन दिनों ऐसा आयोजनों से काफी सक्रिय है, उनके इशारा पर ही हब्बा-डब्बा जैसे गोरख धंधा का संचालन होता है।

रामहरि गोप ने कहा ऐसा खेल से हमारे समाज का वतावरण खराब होता है। मेला असमाजिक प्रवृति के लोगों का सबसे ज्यादा जुटान होता है। लोग मेला में अपने बच्चों या परिवार के साथ पूजा अर्चना या आनंद लेने पहुंचते है। देखने को ये मिल रहा है कि मेला में भगवान के दरबार के दर्शन से पहले जुआ और शराब का ही सर्वप्रथम दर्शन होता है। जुआ के अलावे अंग्रेजी शराब, देशी शराब का खुला कारोबार चलाया गया है।

उन्होंने बताया कि मेला के नाम पर ऐसा अवैध कारोबार को रोक लगाने के लिये जिम्मेदार निकटतम थाना प्रभारी का विशेष दायित्व होना चाहिए लेकिन सुनने में आ रहा है कि इसका उल्टा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अबैध शराब एवं इस खेल में मेला अयोजन समिति से थाना प्रभारी मोटा रकम वसुली कर के प्रभारी साहब के ही विशेष संरक्षण में ही इतना बड़ा खेल चल रहा है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post