सामाजिक जागरूकता अभियान कार्यक्रम को आनंदपुर प्रखंड से शुरूवात किया गया


चाईबासा : आनंदपुर/मनोहरपुर पुनः सामाजिक जागरूकता अभियान कार्यक्रम को आनंदपुर प्रखंड से शुरूवात किया गया।अभियान के माध्यम से नेशनल आदिवासी रिवाईबल एसोशिएसन, सिंगी एण्ड सिंगी सोसाईटी, मिलन चारिटेबल ट्रस्ट एवं आदिवासी "हो" समाज युवा महासभा के तत्वाधान में आनंदपुर प्रखंड के झारबेड़ा, बिन्जु, रुन्धिकोचा, हारता, रोबोकेरा, बेड़ाकुकेन्दुरा और आनंदपुर पंचायतों में नुक्कड़ सभा किया गया।

लोगों को प्रखंड स्तर पर ग्रामसभा सशक्तिकरण, प्राथमिकता चयन, पंचायत कार्यकारिणी तथा अभिलेख संधारण के संबंध में विशेष जानकारी दिया गया और विधिक जागरूकता को लेकर विभिन्न हैंडविल का वितरण किया गया। लगातार दो दिनों से नेशनल आदिवासी रिवाईबल एसोशिएसन और आदिवासी "हो" समाज युवा महासभा के प्रतिनिधि श्री विजय हेम्ब्रम के नेतृत्व में विभिन्न ग्राम क्षेत्रों में ग्रामीणों को इकट्टा किया गया और सामाजिक भावना से जोड़ा गया।


आदिवासी "हो" समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय महासचिव गब्बरसिंह हेम्ब्रम ने भाषा-संस्कृति के विकास के अलावे सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति ग्रामीणों को ध्यान केन्द्रित कराया। जगह-जगह पर लोगों के संबोधन के माध्यम से अपील किया कि स्वयं की लाभ के लिए ग्रामसभा, पंचायत और प्रखंडों को आदर्श बनाएँ। एक-एक कार्यों पर निष्ठापूर्वक समय खर्च करें अन्यथा हर काम दूसरों से कराने के चक्कर में बिचौलिया हावी रहेंगे। जिससे सरकारी योजनाओं पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगी। ग्रामसभा, पंचायत और प्रखंडों का विधिवत रूप से चक्कर लगायें, स्वतः योजनाओं के मामले में रास्ता प्रगति और मुख्यधारा पर आ जाएगा। श्री हेम्ब्रम ने सामाजिक स्तर पर स्थानीयता की विचारों से ग्रामीणों को हर मामले के दायित्व से अवगत कराया।


इस अवसर पर ग्रामीण मुन्डा उमेश चंद्र सोय, डाकुवा सुखदेव तिर्की, आदिवासी "हो" समाज युवा महासभा के प्रतिनिधि करन होनहागा, विजय हेम्ब्रम, संजय हेम्ब्रम, नीतिमा हेम्ब्रम, नमसी गुंदुआ, घनश्याम सोय, जिवानी सपेरा कंडुलना, मिकाएल लुगुन, सेलाय गागराई, बोवास गुड़िया, निवास डांग, हरमोन टोपनो, मतियास जोजो, राघुनाथ नाग, आनंद कंडुलना, सोमा कंडुलना, सुशील समसेन टोपनो, चतुर नाग, मुकेश हरिजन, संतोष प्रधान, संतियल लुगुन, अनिल तोरकोड, मुजेश बारजो, गोविन्द सिंह, पासिंह बंकिरा, लखन हेम्ब्रम, सोनी बानी गोन्दुआ, सायोब बन्दुआ, रोहित हाईबुरू, चांदमनी हेम्ब्रम, घनश्माम बंकिरा, कृष्णा हाईबुरू आदि लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post