सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा: कोल्हान (सिंहभूम) प्रमंडल क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक निर्मला बरेलिया सरायकेला के ग्राम टांगरानी उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहुंचे और नामांकन अभियान सहित विभिन्न बिंदुओं पर जायजा लेते हुए आसपास के विद्यालय शिक्षकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उक्त विद्यालय के शिक्षक राजेश मिश्र ने बताया कि क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक निर्मला बरेलिया के कर कमलों से 9 बच्चों का नामांकन हुआ। इसमें दो बच्चों का छठा वर्ग में नामांकन हुआ जबकि 7 बच्चों का नामांकन पहला वर्ग में हुआ।
मौके में पिछले वर्ष अष्टम वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र चंदन पडिहारी को इनके द्वारा प्रोत्साहित किया गया। साथ ही उपस्थित अभिभावकों को उन्होंने विद्यालय में संचालित समस्त गतिविधि के बारे में नजर रखने हेतु प्रोत्साहित किया। मौके में विद्यालय में आसपास के विद्यालय प्रधान के साथ उन्होंने बैठक की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में प्रोजेक्ट रेल, प्रोजेक्ट इंपैक्ट, विद्यालय स्वच्छता, बागवानी, विद्यालय में बच्चों का शत प्रतिशत उपस्थिति सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में सीआरपी प्रदीप कुमार, प्राथमिक विद्यालय हाथीमोडा के शिक्षक उमेश प्रमाणिक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुली के शिक्षक राजेश कुमार सिंह, प्राथमिक विद्यालय धोबाडी के कविता कुमारी, मांगुड़ीह के किरण, यूएमएस पांपड़ा के शिक्षिका दुलाली मुर्मू, यूएमएस थोलको सेवती महतो सहित विभिन्न विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।


