सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा : ओड़ीसा भुवनेश्वर स्थित जनता मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मोहन चरण माझी ने मुख्यमंत्री पद गोपनीयता की शपथ ली। महामहिम राज्यपाल रघुवर दास ने उन्हें शपथ दिलाया।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में हुई इस समारोह में उपस्थित अपार जन समूह भी इस शपथ ग्रहण समारोह का साक्षी बने। देश व विभिन्न प्रदेश से आए अतिथि भी समारोह में उपस्थित थे। बीजेडी को हराकर पहली बार बनी भाजपा सरकार की इस समारोह में बीजेडी सुप्रीमो नवीन पटनायक भी उपस्थित थे।
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से झारखंड में भी इस समारोह को लोगों ने देखा। मोहन चारण माझी ओड़ीसा के मुख्यमंत्री बनते ही झारखंड सिंहभूम (कोल्हान) में भी लोगों में खुशी की लहर है। लोगों का कहना है कि कांग्रेस शासन में गिरिधर गोमांग के बाद पहली बार भाजपा ने ओड़ीसा में आदिवासी कार्ड खेला है। केंदुझर राईकला ग्राम निवासी व ओडीशा सीएम मोहन माझी पर राज्य की विकास को लेकर बहुत कुछ उम्मीद है।
समारोह में पश्चिम ओडिशा बलांगीर के कनक वर्धन सिंहदेव ने भी शपथ ली और राज्य के उपमुख्यमंत्री बने। इनके पितामह आरएन सिंहदेव (स्वतंत्र पार्टी) 1967 से 71 तक ओड़ीसा के मुख्यमंत्री थे। अब के.बी सिंहदेव भाजपा सरकार में राज्य के उपमुख्यमंत्री बनने से झारखंड के सरायकेला में भी खुशी की लहर है। इसलिए कि इनके पूर्वज सरायकेला के थे।सरायकेला सिंहभूम अब ओड़ीसा के विछिन्नांचल झारखंड में है।
समारोह में निमापड़ा ओड़ीसा के विधायक प्रभाती परिड़ा ने भी शपथ ली और ओड़ीसा के उपमुख्यमंत्री बने।
इसके साथ ही मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी शपथ ली। इस दौरान चारों ओर हर्षोल्लास का माहौल रहा।





