विधायक सोनाराम सिंकु नें मनोहरपुर प्रखंड के मकरंडा में पार्टी कार्यकर्ताओ व स्थानीय ग्रामीणों के साथ किया बैठक

विधायक सोनाराम सिंकू ने सभी समस्याओ को गौर करते हुए उनके जल्द समाधान का आश्वासन दिया


चाईबासा/संतोष वर्माजगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु ने मनोहरपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत मकरंडा में पार्टी कार्यकर्ताओ व स्थानीय ग्रामीणों के साथ बैठक किया गया। इस दौरान क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसे बुनियादी समस्याओं पर चर्चा किया गया।


जहां मौजूद ग्रामीणों ने स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने, जराईकेला व छोटानगरा स्थित पीएचसी में चिकित्सक को नियमित बैठने, ख़राब चापाकल के मरम्मती एवं निर्माण समेत कई समस्या विधायक के समक्ष ग्रामीणों के द्वारा रखा गया। जहां विधायक सोनाराम सिंकू ने सभी समस्याओ को गौर करते हुए उनके जल्द समाधान का आश्वासन दिया।


मौके पर उन्होंने ग्रामीणों को संबोधन करते हुए कहा की अपने कार्यकाल में उन्होंने हमेशा जन सेवा के प्रति समर्पित भाव से काम किया है। ग्रामीणों की कोई भी समस्या होगी उसका समाधान जल्द से जल्द होगा। क्षेत्र की जो भी समस्या होगी उसे दूर किया जा रहा है। विधायक सोनाराम सिंकू ने दीघा में बने 200 बेड के आवासीय विद्यालय को जल्द शुरू करने को लेकर उच्च अधिकारियो से बात करने का आश्वासन भी दिया। 

मौके पर संदीप गुड़िया, सुभाष तांती, भारत महतो, कुलदीप कंडुलना, अजित तिर्की, रतन टोपनो, राजेश महतो, इजराइल, सोनू कुम्हार, सुलेमान जोजो, गोनो चांपिया, कानूराम देवगम, प्रदीप सिद्धु, अर्जून, बागी चांपिया, रामो सिद्धु आदि कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post