डालसा के द्वारा मंडल कारा में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन


चाईबासा : नालसा एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार चाईबासा के तत्वाधान में जेल अदालत का आयोजन किया गया।
इस दौरान गठित बेंच श्रीमती पूजा पाण्डेय, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी ने उनके समक्ष प्रस्तुत मामलो की समीक्षा की। इस अवसर पर विधिक जागरूकता का आयोजन भी किया गया।

जागरुकता कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने बंदियों को डालसा द्वारा प्रदत्त विधिक सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की, मंच का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन जेलर लवकुश ने किया।

मौके पर रत्नेश कुमार एलएडीसी, कोर्ट के सहायक अश्विनी कुमार, डालसा के सहायक अमित कुमार भी उपस्थित थे।उपरोक्त जानकारी प्राधिकार के प्रभारी सचिव ने दी।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post