भारत वर्ष के इतिहास में एक नया इतिहास रचने जा रही है राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सर्वमान्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी: संजय पांडे


चाईबासा/संतोष वर्मा : भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्य्क्ष संजय पांडे ने खस की आदरणीय नरेंद्र मोदी जी आप शपथ ग्रहण कर लागातार तीसरी बार बनेंगें देश के प्रधानमंत्री, इस अवसर पर पूरे देश मे भारतीय जनता पार्टी और एडीए के दल आम जनता के साथ मिलकर मना रहे है विजय उत्सव, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता चाईबासा शहर के पोस्ट आफिस चौक में आम जनता के साथ एक दूसरे को लड्डू खिलाकर, आतिशबाजी कर आज के ऐतहासिक दिन पर खुशी का उत्सव मना रहे हैं, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने 293 सीट दर्ज किया जिसमें भारतीय जनता पार्टी का 240 संसदीय सीट है।


झारखंड में भारतीय जनता पार्टी ने 8 सीट आजसू पार्टी के 1 सीट के साथ 9 सीटों पर बिजय हासिल हासिल कर इंडि गठबंधन वालीं के मनसूबों में पानी फेरा, भारतीय जनता पार्टी सिंहभूम सीट पर जीत हासिल नही कर सकी, पर नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश मे 240 सीटों पर कमल खिलाते हुए अपने गठबंधन जे सतह 293 के आंकड़ा पर किया, जिस कारण नरेंद्र मोदी आज लागातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद का शपथ लेकर भारतीय जनता पार्टी का गौरव बढ़ाने जा रहें हैं, जनता ने मोदी के ऊपर विश्वास किया इसके लिए भारतीय जनता पार्टी जनता को आभार प्रगट करती है और जनता के साथ मिलकर हमलोग आज खुशी मना रहें हैं, भारतीय जनता पार्टी का नारा अबकी बार तीसरी बार मोदी सरकार आज साकार हो रही है।


इस अवसर पर नगर अध्य्क्ष अक्षय खत्री के साथ जिला उपाध्य्क्ष राकेश बबलू शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी हेमन्त कुमार केशरी, विक्की शर्मा, शिव कुमार राम, अमित सिंह, कामेश्वर विश्वकर्मा, पवन शर्मा, नीरज कुमार, बंशी यादव, द्वारिका प्रसाद, अमित जायसवाल, प्रभात विश्वकर्मा, सुब्रतो सिन्हा, तपन राय, कमलेश राव, धन्नो देवी, सुकमती बिरुवा, हेमंती विश्वकर्मा, रूपा सिंह दास, अंजना देवी, बोबी देवी, मृदुला निषाद, बिरजू रजक, सौरभ प्रसाद, चंदन पांडे, पंकज सिंह, जीतू गुप्ता के साथ अनेक कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post