27 को दिल्ली संसद भवन घेराव में जिला से दर्जनों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता जाएंगे

लाखों छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ हुआ है - प्रीतम बांकिरा


चाईबासा: कांग्रेस भवन चाईबासा में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने 27 जून को दिल्ली में संसद भवन घेराव कार्यक्रम के लिए बैठक किया। जिलाध्यक्ष ने बैठक में उपस्थित सभी लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के आह्वान पर दिल्ली में संसद भवन घेराव का कार्यक्रम है जिसमें देशभर के युवा कांग्रेस के लाखों कार्यकर्ता शामिल होंगे।

अतः इस जिला से भी उक्त कार्यक्रम के लिए जिला कमेटी, विधानसभा कमेटी और प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों के साथ हम सभी को भी शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाना है क्योंकि केंद्र सरकार इस मामले में कार्रवाई के नाम पर सिर्फ लीपापोती कर रही है इसलिए इस गूंगी-बहरी सरकार को जगाने के लिए जोरदार आंदोलन करने की आवश्यकता है।

बैठक में मझगांव विधानसभा उपाध्यक्ष बसंत सामड, चाईबासा नगर अध्यक्ष राहुल दास, चक्रधरपुर नगर अध्यक्ष अमन महतो, जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष सुशील हेससा, कांग्रेस झींकपानी प्रखंड अध्यक्ष सिकुर गोप, सिंगराय गोप, रुपसिंह बारी और जंगबहादुर आदि लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post