उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक सम्पन्न, पांच मामलों पर सर्व-सहमति से लिया गया निर्णय


सरायकेला : सरायकेला उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों (1 स्वास्थ्य विभाग, 1 अधीक्षण अभियंता खरकई बांध क्षेत्र इचा चालियामा, 1 ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, 1 राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज आदित्यपुर एवं 1 समाहरणालय से संबंधित कुल 05 मामले रखे गये।

बैठक में उपायुक्त ने जिला अनुकंपा समिति के आधार पर नियुक्ति के लिए आये आवेदनों पर चर्चा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता के साथ नियुक्ति नियमों एवं दस्तावेजों की जांच के आधार पर अनुकंपा कर्मियों का चयन किया गया।

उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि अनुकंपा नियुक्ति हेतु पूर्व से लंबित मामलों पर गहन जांच कर उन्हें निष्पादित किए जाए।

बैठक में उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बर्दियार, प्रशिक्षु आईएएस कुमार रजत, अपर उपायुक्त संजय कुमार दास, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला सुनील कुमार प्रजापति, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल श्रीमति शुभ्रा रानी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहें।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post