उपायुक्त नें किया हरी झण्डी दिखाकर जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता रथ को रवाना


चाईबासा: बुधवार को जिला समाहरणालय परिसर से जिला उपायुक्त कुलदीप चौधरी के द्वारा जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।


जागरूकता वाहन अपनी नियमित रूथ चार्ट के अनुसार जिले के सभी 18 प्रखंड में जाकर जिला वासियों को शुद्ध पेयजल पीने, पेयजल का बर्बादी न करने, शौचालय का समुचित प्रयोग करने, कचरे का प्रबंधन, गंदगी न फैलाने को लेकर ऑडियो/वीडियो के माध्यम से जागरूक करेगी।


कार्यक्रम में मुख्य रूप कार्यपालक अभियंता, चाईबासा, चक्रधरपुर जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post