भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी गीता कोड़ा ने चाईबासा में विराट पद यात्रा-रैली निकाल कर जनता से समर्थन मांगते हुये किया शक्ति प्रदर्शन - video


चाईबासा : चाईबासा शहर के बाबा सिद्धेस्वर नाथ मंदिर में बाबा भोलेनाथ से विजय का आशीर्वाद लेकर महिला पुरुष कार्यकर्ताओं,पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ हाँथ जोड़कर जनता से 13 मई को कमल फूल निशान के 1 नंबर बटन दबाकर समर्थन मांगते हुए विराट पद यात्रा-रैली निकाल कर, शक्ति प्रदर्शन किया।


बरसते वारिश के बीच पद यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं का हुजूम पूरे जोशो खरोश से भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद, नरेंद्र मोदी जिन्दाबाद, गीता कोडा जिन्दाबाद की नारा लगाते रहें।


वरीय नेताओ,शक्ति वंदन महिलाओं और कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी गीता कोड़ा की पद यात्रा सिद्धेस्वर मंदिर से भगवान बिरसा मुंडा चौक-शाहिद राम भगवान स्मारक -पोस्ट आफिस चौक-दुर्गा मंदिर-सदर थाना -जैन मार्केट चौक -भगवान बिरसा मुंडा स्मारक बस स्टैंड - रतनलाल पेट्रोल पंप होते-गांधी मैदान स्व0 राधे सुम्बरई स्मारक-माहत्मा ग़ांधी स्मारक-नगाडा चौक - मधु बाजार होते लोकसभा पार्टी कार्यालय मधुबाजार तक गई।


पदयात्रा में प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, जिला अध्य्क्ष संजू पांडे, लोकसभा संयोजक गीता बालमुचू, आजसू कार्यकारी अध्य्क्ष सुजीत गिरी, जिला परिषद पूर्व अध्य्क्ष जिला परिसद सदस्य लालमुनि पूर्ती, नगरपरिषद पूर्व चेयरपर्सन नीला नाग, जिला उपाध्यक्ष राकेश बबलू शर्मा, जिला महामंत्री प्रताप कटियार, महिला मोर्चा जिला अध्य्क्ष दुर्गावति बोइपाई, महिला नगर अध्य्क्ष अंजना देवी, उमा नंदी, बिनोदिनी बानरा, सुकमती बिरुवा, रायमुनि कुण्टिया, जानकी देवी, सुकमती तुबिड़, सुकमती बानरा, हेमंती विश्वकर्मा, मृदुला पाल, विनिट्स दोराय, सदर मंडल अध्य्क्ष जयकिशन बिरुली, नगर अध्य्क्ष अक्षय खत्री, रामानुज शर्मा, अमित जयसवाल, हर्ष रवानी, पंकज सिंह, द्वारिका शर्मा, अमित सिंह, रूपा सिंह दास, ब्राजील सुंडी, शांति तुबिड़, अनिता जरिका, मनोज आजाद, सरस्वती तिरिया, के अलावे असंख्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post