I.N.D.I.A गठबंधन के प्रत्याशी जोबा माझी के नामांकन कार्यक्रम में होगी ऐतिहासिक भीड़


चाईबासा : कांग्रेस भवन चाईबासा में कांग्रेस पार्टी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह प्रवक्ता प्रीतम बांकिरा ने कहा कि दिनांक 23-04-2024 (मंगलवार) को I.N.D.I.A गठबंधन की प्रत्याशी श्रीमती जोबा माझी जी नामांकन करेंगी। कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां पूरी चुकी हैं। I.N.D.I.A गठबंधन के प्रत्याशी व गठबंधन के सभी घटक दलों के नेता व कार्यकर्ता कांग्रेस भवन चाईबासा से नामांकन के लिए जूलुस की शक्ल में निकलेंगे।

श्री बांकिरा ने कहा कि नामांकन कार्यक्रम के लिए सिंहभूम की जनता में काफी उत्साह एवं हर्ष का माहौल है। कार्यक्रम में क्षेत्र के कोने-कोने से लोग पहुंचेंगे और कल का नामांकन कार्यक्रम में ऐतिहासिक भीड़ होगी क्योंकि यहां की जनता ने तय कर लिया है कि इस बार I.N.D.I.A गठबंधन की प्रत्याशी जोबा माझी को रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीत दिलाना है और सांसद बनाकर दिल्ली भेजना है।

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर दास, प्रवक्ता राजकुमार रज्जक, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव सह सिंहभूम लोकसभा कॉर्डिनेटर सौरभ अग्रवाल, ओबीसी जिलाध्यक्ष रंजीत यादव, कांग्रेस जिला प्रवक्ता जगदीश सुंडी, युवा जिला उपाध्यक्ष सुरेश संवैया, सोशल मिडिया संयोजक रवि कच्छप, जिला सचिव संतोष सिन्हा, कार्यकारिणी सदस्य राकेश सिंह, बुलु दास, सिद्धेश्वर कालुंडिया आदि मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post