जगन्नाथपुर प्रखंड के लखीपाई, मासाविला, कोन्दोरकोड़ा एवं अन्य गाँव में आदिवासी "हो" समाज युवा महासभा तथा नेशनल आदिवासी रिवाईवल एसोशिएसन की ओर से सामाजिक जागरूकता अभियान चलाया गया


चाईबासा : लोकसभा चुनाव बाद सम्मेलन आयोजन करने तथा आगामी वर्ष के मघे-पोरोब में मोडिफाई करके अश्लील शब्दों का इस्तेमाल पर रोकथाम लगाने के लिए जगन्नाथपुर प्रखंड के लखीपाई, मासाविला, कोन्दोरकोड़ा एवं अन्य गाँव में आदिवासी "हो" समाज युवा महासभा तथा नेशनल आदिवासी रिवाईवल एसोशिएसन की ओर से सामाजिक जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही इस साल के "हो" भाषा आंदोलन में सामाजिक और आर्थिक सहयोग करने के लिए अपील किया गया।


अभियान के दौरान आदिवासी "हो" समाज महासभा का एक-घर, एक-कैलेण्डर के नाम पर चल रहे कार्यक्रम के संबंध जानकारी दिया गया। मघे-पोरोब के दौरान मोडिफाई करके अश्लील शब्दों के प्रयोग पर रोकथाम को लेकर प्रकाश डालते हुए आदिवासी "हो" समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय महासचिव गब्बरसिंह हेम्ब्रम ने कहा कि आज के समय में मगे करने वाले तथा नाबालिग बच्चों को हमलोगों ने फ्री छोड़ दिया है। मन-मरजी अश्लील शब्दों को मोडिफाई करके मगे करने में सक्रिय हैं।


ऐसे असामाजिक विचारों को समाज में फैलने नही देना है। वहीं पारंपरिक त्योहारों में डीजे -साऊण्ड न बजाने के लिए भी सामाजिक डायरेक्शन दिया और इसके बावजूद जबरन डीजे-साऊण्ड बजाने हे "हो" समाज को कलंकित होने के विषय में प्रकाश डाला। श्री हेम्ब्रम ने कहा कि इन सभी चीजों पर लोकथाम लगाने में सिर्फ आदिवासी हो समाज महासभा और आदिवासी हो समाज युवा महासभा पर निर्भर न रहें। अपने गाँव में स्वयं ग्रामीण दियूरी टीम तथा मानकी-मुण्डाओं के सहयोग से रोक लगाने की कोशिश करें।

इस अवसर पर आदिवासी हो समाज युवा महासभा अनुमंडल संयुक्त सचिव बिन्दुसिंह लागुरी, प्रखंड अध्यक्ष पुतकर लागुरी, हरिश दोराई, कांडे गुईया, ओएबन हेम्ब्रम, मनोज दोराई, कृष्णा दोराई, दीप्तिकांत केराई, सुभाष लागुरी, कांडे गुईया, मधु गुईया, राजेन्द्र दोराई, त्रिलोक हेम्ब्रम, अमित दोराई, मनोज दोराई, सरस्वती गुईया, लालमति गुईया, सुनिका दोराई, पनमति दोराई, मधुमिता गुईया, अविनाश लागुरी, सोनाराम लागुरी, हरिश गुईया, बसंत गुईया, गणेश गुईया, थॉमस बिरूवा, करन होनहागा, नरेश दोराई, पार्वती दोराई, गोरवारी दोराई आदि लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post