सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा : जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित होटल गार्डन ईन परिसर में आयोजित झारखंड मुक्ति मोर्चा का सरायकेला नगर एवं प्रखंड स्तरीय बूथ संवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से संवाद के बाद मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि सबसे मजबूत है बूथ, हमको कोई हरा नहीं सकता, विरोधी दल को भी अंदाजा हो गया।
उन्होंने कहा कि दस साल से केंद्र में भारतीय जनता पार्टी बैठा है और शुरू से झूठ कहता रहा है। अभी लोकसभा चुनाव में कहते हैं 400 पार। पिछले झारखंड विधानसभा चुनाव में कहते थे 65 पार। उसको सिमटा दिया और झारखंड में हमारा ( जेएमएम गठबंधन) सरकार बन गया। वह (बीजेपी) जुमला बाज है। बीजेपी वर्ष 2014 में जुमलेबाजी किया। गरीब हर आदमी को 15 लाख देने की बात की। मगर 15 पैसे नहीं दिया।
अब भाजपा की चुनावी जुमला है गारंटी। जुमला पार्टी से दूर रहे। 14 के 14 लोकसभा सीट झामुमो महागठबंधन जीतेगी। एक भी बीजेपी का खाता नहीं खुलेगा। उन्होंने कहा कि 21 को हर बूथ से रांची उलगुलान रैली में कार्यकर्ता शामिल होंगे।
इससे पहले कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का स्वागत किया। कार्यक्रम में झामुमो सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष सुवेंदु महतो, झामुमो युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सनंद आचार्य, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, छायाकांत गोराई, दुबराजपूर्ति ऊर्फ समापूर्ति आदि ने चिलचिलाते धूप व प्रचंड गर्मी में कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया।
झामुमो का बूथ संवाद कार्यक्रम के बाद ही नगर प्रखंड क्षेत्र में राजनीतिक तापिस भी बढ़ने लगी।
सिंहभूम भाजपा उम्मीदवार गीता कोड़ा गांव का दौरा क्रम में रात को सरायकेला पहुंची। पुराना बस स्टैंड के निकट भाजपाइयों ने गीता कोड़ा का स्वागत किया। इसमें शकुंतला महाली, गणेश महाली, रमेश हांसदा, नगर पंचायत सरायकेला के पूर्व अध्यक्ष मीनाक्षी पटनायक सहित नगर भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल थे। कार्यकर्ताओं के साथ मंत्रणा के बाद वह सरायकेला से रवाना हुई। मंगलवार की राजनीतिक हलचल को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।
Tags
CM Champai Soren
ELECTION
JHARKHAND
JMM
LOK-SABHA 2024
Political
Politics
Public Relations Campaign
Saraikela
Saraikela kharsawan



