meeting with Kumardungi JMM block committee.

कुमारडुंगी झामुमो प्रखंड कमिटी के साथ विधायक निरल पुरती ने किये बैठक


चाईबासा/संतोष वर्मा : झारखंड मुक्ति मोर्चा कुमारडुंगी प्रखंड कमिटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष शशिभुषण पाट पिंगुवा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रुप से मझगांव विधायक निरल पुरती शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक निरल पुरती ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी में झामुमो कार्यकर्ता पूरी तरह लग जायें। अपने प्रखंड के हर बूथ में मजबूती के साथ कार्य करें। हमें बूथ स्तर पर अपने कार्यकर्ताओं को पूरी सक्रिय के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।

एक-दो दिन के अंदर महागठबंधन के प्रत्याशी की घोषणा कर दी जायेगी।

चाहे वह कांग्रेस का प्रत्याशी हो या झामुमो का केन्द्रीय नेतृत्व जिसे चुनाव मैदान में उतरे हम सभी उसको जीत दिलाने के लिए साथ खड़े रहेंगे। पार्टी का रीड़ कार्यकर्ता ही होता है। हमारे विपक्ष में एक मजबूत ताकत खड़ी है। जो पूरे देश को विपरित दिशा में ले जाने का कार्य कर रही है।

युवा सम्राट पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गलत तरीके से जेल में डालने वालों को पूरे राज्य की जनता सबक सिखाने के लिए तैयार है। इसमें हम अपने पंचायत, वार्ड व बूथ स्तर पर पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में खड़े रहें। जिससे दूसरा कोई आपकी संगठन की ताकत से आगे नहीं निकल सके। वहीं झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य शशि भूषण पिंगुवा ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का एक-एक कार्यकर्ता पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने में लगा हुआ है। लोकसभा चुनाव में महागठबंधन का जो भी प्रत्याशी होगा। कुमारडुंगी प्रखंड के साथ मझगांव विधानसभा से उन्हें भारी बहुमत के साथ जीत दिलानी है।

इस मौके पर कुमारडुंगी प्रखंड के सभी पंचायत के अध्यक्ष, सचिव समेत अन्य वरीष्ठ झामुमो कार्यकर्ता शामिल थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post