यूसील की तुम्मलापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट में अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह 14 - 20 अप्रैल तक, आग से बचाव से संबंधित कई प्रतियोगिता का आयोजन


जादूगोड़ा : यूसील की तुम्मलापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह 14 _ 20 अप्रैल तक मनाया जाएगा। इधर कंपनीकर्मियों में आग से बचाव को लेकर आयोजित राष्ट्रीय अग्नि सुरक्षा सप्ताह के दौरान जहा कई प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी वही उद्योगों के अलावे कंपनी कर्मियों के लिए भी काफी फायदेमंद है।

इस बाबत विपिन कुमार शर्मा, अतिरिक्त अधीक्षक (मिल) ने बताया कि यूसील तुम्मलापल्ली में सप्ताह _ भर चलने वाली इस कार्यक्रम में निबंध लेखन, नारा लेखन, अग्नि सुरक्षा प्रश्नोत्तरी, अग्नि सुरक्षा पोस्टर आयोजित की जायेगी।

सभी प्रतियोगिताओं के लिए आवेदन कर्मचारियों से न केवल स्थानीय तेलुगु भाषा में बल्कि हिंदी और अंग्रेजी भाषा में भी एकत्र किया जाएगा। इससे आंध्र प्रदेश स्थित गैर हिंदी क्षेत्र के कंपनी कर्मियों में हिंदी लेखन कौशल का भी विकास होगा।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post