चाईबासा : मंझारी प्रखंड के पांगा गांव निवासी 31 वर्षीय सीताराम कालुंडीया की मृत्यु दिनांक 07 अप्रैल को महाराष्ट्र के पी०वी० टेक्सटाइल समुद्रपुर नामक कंपनी में ऊंचाई से गिर कर सर में चोट लगने से अस्पताल में इलाज के क्रम में मृत्यु हो गई। कंपनी के द्वारा कुछ मजदूरों के साथ मृतक के शरीर को पांगा गांव भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर मंझारी प्रखंड के जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल ने सीताराम कालुंडीया के परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और सरकार के द्वारा मिलने वाली हर प्रकार की सहायता राशि दिलाने का भरोसा जताया।
सीताराम कालुंडीया ने अपने पीछे पत्नी जोंगा कालुंडीया, 11 वर्षीय सिदियू कालुंडीया, 08 वर्षीय आकाश कालुंडीया, 03 वर्षीय अर्जुन कालुंडीया को छोड़ गया। परिजनों से जानकारी मिला सीताराम कालुंडीया बिना किसी रजिस्ट्रेशन के 28 मार्च को काम के तलाश में पलायन कर गया था। जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल ने कहा की हमारे राज्य में रोजगार की व्यवस्था नहीं होने के कारण झारखंड राज्य के युवाओं को बाहर के राज्यों में पलायन होने को मजबूर होना पड़ रहा है।
अन्य राज्य जा रहे मजदूर भी बिना किसी रजिस्ट्रेशन के बाहर के राज्य पलायन कर रहे है जो दुखद है। राज्य सरकार को रोजगार के अवसर पैदा करना चाहिए ताकि युवाओं को बाहर न जाना पड़े।
