जिला कांग्रेस कमिटी एवं इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी श्रीमती जोबा माझी के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा


चाईबासा : सोमवार को कांग्रेस भवन चाईबासा में जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर दास जी की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमिटी एवं इंडिया गठबंधन दल के प्रत्याशी श्रीमती जोबा माझी जी के साथ चुनावी रणनीति पर गहन विचार- विमर्श हेतु विशेष बैठक बुलाई गई थी। जिसमें मुख्य रूप से कांग्रेस के प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष सह जिला प्रभारी आदरणीय बन्धु तिर्की, जिला संगठन प्रभारी आदरणीय विजय खां एवं महागठबंधन के प्रत्याशी श्रीमती जोबा माझी, जगन्नाथपुर विधायक आदरणीय सोना राम सिंकु उपस्थित थे।


इस क्रम में जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से गठबंधन दल के प्रत्याशी आदरणीय श्रीमती जोबा माझी को गुलदस्ता देकर गर्म जोशी के साथ कांग्रेसियों ने स्वागत किया साथ ही बन्धु तिर्की, विजय खां एवं विधायक सोना राम सिंकु जी का भी गुलदस्ते देकर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। आज के बैठक में विशेष रूप से जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से गठबंधन दल के प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित करने के लिए विशेष बैठक आयोजन किया गया था जिसमें सैकड़ों की संख्या में जिला के पदाधिकारीगणों ने आकर रणनीति पर विचार विमर्श किया।


मंथन के क्रम में जिला प्रभारी आदरणीय बन्धु तिर्की ने कहा हमें हर हाल में इस सीट को जीतना है और वो भी भारी मतों के अंतर से। इसके लिए हम सभी गठबंधन दल के साथियों से आपसी तालमेल बनाकर मजबूती के साथ लड़ेंगे। इसके लिए हमारे हरेक कार्यकर्ता को एक -एक बुत का जिम्मेदारी लेना होगा और हमारे घोषणापत्र को जन -जन तक पहुंचना सब का जिम्मेदारी होना चाहिए। हमारी लड़ाई लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है, बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की लड़ाई है, महंगाई के खिलाफ लड़ाई है, किसान, मजदूर इत्यादि से लोगों को हक़ दिलाने की लड़ाई है। बीजेपी की सरकार दस वर्षों तक सिर्फ जुमले बाजी दिखाकर ठगने का काम किया।


काशकर आदिवासीयों एवं पिछड़े वर्गों के साथ कैसा व्यवहार किया किसी से छिपा हुआ नहीं है, चाहे मणिपुर की घटना हो, मध्यप्रदेश की घटना हो या हमारे आदीवासी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी की अपमान से तो पूरे आदीवासी समाज की महिलाएं अपमानित हुए। अपने संबोधन में आदरणीय श्रीमती जोबा माझी ने कहा हमारी लड़ाई लोकतंत्र को बचाने की, जल, जंगल व जमीन को बचाने की एवं देश में भाई चारे को लाने की लड़ाई है। इंडिया गठबंधन के सरकार को लाने की लड़ाई है। साथ ही अन्य वक्ताओं ने भी अपने -अपने विचार रखे। मौके पर मंच का संचालन राजकुमार रजक एवं समापन विजय सिंह सामड ने किया।

मौके पर जिला संगठन प्रभारी आदरणीय विजय खां, देवेंद्र नाथ चांपिया जी, जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर दास जी, महिला जिला अध्यक्ष नीतीमा बारी व सैकड़ों के संख्या में पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post