सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा : पर्यटन,कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखण्ड के तत्वावधान में सरायकेला खरसावां जिला प्रशासन राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र (छऊ अकैडमी) द्वारा राजकीय चैत्र पर्व "छऊ महोत्सव" 2024 के तैयारी को लेकर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला के अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुआ जिसमें उपायुक्त ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
समीक्षा के क्रम में आदर्श आचार सहिता को ध्यान में रखते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में स्थानीय रीती-रीवाज पूजा अर्चना के साथ धूम-धाम से महोत्सव सम्पन्न कराने पर बिंदुवार चर्चा किया गया।
बैठक के दौरान उपायुक्त नें मुख्य कार्यक्रम स्थल भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला के साफ-सफाई, कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, चलन्त शौचालय, विधुत आपूर्ति, चिकित्सा दल, अग्निशामक दल की उपस्थिति आदि को लेकर सम्बन्धित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त नें झारखण्ड समेत विभिन्न राज्यों से समारोह में उपस्थित होने वाले कलाकारों के आवगमन, उनके आवासन, तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां ससमय पूर्ण करने तथा अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला एवं कार्यपालक पदाधिकारी सरायकेला को कलाकारों के आवासन हेतु किया जा रहे व्यवस्था का स्थल निरीक्षण कर जायजा लेने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान उपायुक्त नें राजकीय चैत्र पर्व "छऊ महोत्सव -2024" में स्थानीय कलाकार के परिवार को निश्चित रुप से आमंत्रित करने, सभी कलाकारों, कलादल सदस्यों, पद्म अवार्ड से सम्मानित सदस्यों को सम्मानित करने की बात कही। साथ हीं सभी विभागीय पदाधिकारी, समिति सदस्यों को आपसी तालमेल स्थापित कर सभी तैयारियां ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य रुप से पुलिस अधीक्षक श्री मनीष टोप्पो, उप विकास आयुक्त श्री प्रभात कुमार बरतीयार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्री सुनील कुमार प्रजापति, विभिन्न विभाग के वरीय पदाधिकारी तथा समिति सदस्य उपस्थित थे।


