चाईबासा : आगामी हिन्दू नव वर्ष तथा रामनवमी में चाईबासा शहर में शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा मार्गों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए है, जो कि सभी के परेशानी का सबब बना हुआ है। जनहित में मामलें पर संज्ञान लेते हुए भाजपा नेता त्रिशानु राय ने मंगलवार को प०सिंहभूम जिले के उपायुक्त को पत्र लिखकर क्षतिग्रस्त मार्गों को दुरुस्त करवाने का मांग किया है।
उपायुक्त को लिखे पत्र में त्रिशानु राय ने कहा कि गड्ढों से संभावित दुर्घटना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। शोभा यात्रा के दौरान अत्याधिक भीड़ होगी इसलिए ऐतिहातन क्षतिग्रस्त मार्गों को ठीक करवाने की नितांत आवश्यकता है। सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर संबंधित को अग्रेतर कार्रवाई के लिए आवश्यक दिशा- निर्देश दी जाए।
जर्जर क्षतिग्रस्त मार्गों में :
1. सदर अस्पताल मुख्य द्वार के पास गड्ढा है।
2. शहीद पार्क चौक के पास गड्ढा है।
3. एलआईसी बिल्डिंग के पास पुलिया पर गार्ड वाल नहीं है।
4. बड़ी बाजार मुख्य मार्ग "डाउन" में गड्ढा है।
