राजकीय चैत्र पर्व छऊ महोत्सव को लेकर सरायकेला में भैरव पूजा स्थल की ओर रही भक्त श्रद्धालुओं की रुख, एसडीओ ने निभाई जजमान की भूमिका, 8 अप्रैल को होगी शुभघट की रश्म


सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा : जिला मुख्यालय सरायकेला में राजकीय चैत्र पर्व छऊ महोत्सव को लेकर कलाकार, कलाप्रेमी, भक्त श्रद्धालुओं का रुख भैरव(जगत नर्तक)पूजा स्थल की ओर रहा।

खरकाई नदी तट पर स्थित प्राचीन भैरव पीठ स्थली में भैरव देव की पूजा अर्चना हुई। अनुमंडल पदाधिकारी सह राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के सचिव सुनील कुमार प्रजापति ने जजमान के रूप में पूजा रश्म को पूरा किया।


प्राचीन छऊ नृत्य आखड़ा के रूप में परिचित भैरव पीठ स्थली में भक्ति सौहार्द का माहौल रहा। 
राजकीय छऊ कला केंद्र के पूर्व निदेशक तपन पटनायक, पूर्व इंस्ट्रक्टर विजय साहू सहित कलाकार, कला प्रेमी पूजा रश्म को सफल करने में सक्रिय रहे।
 बताते चलें कि 8 अप्रैल को भक्तों द्वारा शुभघट का रश्म पूरी की जानी है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post