Breaking : चाईबासा ट्रिपल हत्याकांड से दहल उठा, पत्नी के गुस्से से लाल पिता ने पत्नी सहित दो मासूम बेटियों की गला काटकर कर दी हत्या

आरोपित पति को पुलिस नें किया गिरफ्तार, धारदार हथियार से तीनों की गला काटकर हत्या


चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा से सटे लादुराबासा गांव में तिहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई है। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के इस गांव में एक महिला और उसकी दो बेटियों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है। इस हत्याकांड को सोमवार की रात लगभग 10 बजे अंजाम दिया गया है।
मृतकों में 20 वर्षीय महिला जानो बुड़ीउलि, उसकी पांच साल की बेटी रेणुका पाड़ेया और एक साल की बेटी सुमी पाड़ेया शामिल है। यह तीनों हत्या मृतका के पति गुरुचरण पाड़ेया ने नशे की हालत में की हैं।


पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार मुफ्फसिल थाने की पुलिस ने मंगलवार की सुबह तीनों शवों को लेकर पोस्टमार्टम के लिये चाईबासा के सदर अस्पताल भेज दिया है। आरोपित पति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
बताया जा रहा है कि गुरुचरण ने धारदार हथियार से तीनों की गला काटकर हत्या की है। तीनों के शरीर पर हथियार से वार के कई निशान मिले हैं।

मामले में थाना प्रभारी ने क्या कुछ कहा 

थाना प्रभारी रंजीत उरांव ने बताया कि आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि पत्नी आए दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा किया करती थी।उसने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम को भी जब वो घर आया तो झगड़ा करना शुरू कर दिया आसलिए हत्या कर दी,वहीं हत्या में इस्तेमाल औजर बरामद कर ली है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post