भाजपा के प्रदेश स्तर पर लोकसभा सीट पर जीत सुनिश्चित करने के लिये चाईबासा विधानसभा स्तरीय एक दिन एक विधानसभा प्रवास कार्यक्रम का हुआ आयोजन

झारखंड राज्य भारतीय जनता पार्टी की देन है, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने तो झारखंड अलग राज्य के आंदोलन को कांग्रेस पार्टी को बेचा थाः पूर्व विधायक शशि भूषण सामड


चाईबासा/संतोष वर्मा : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश स्तर पर लोकसभा सीट पर जीत सुनिश्चित करने के लिये सोमबार को चाईबासा विधानसभा स्तरीय एक दिन एक विधानसभा प्रवास कार्यक्रम, लोकसभा केंद्रीय कार्यालय चाईबासा में किया गया, जिसमे प्रवासी नेता लोकसभा सह संयोजक शशि सामड शामिल हुए।
प्रभारी जवाहर लाल बानरा ने पार्टी द्वारा चलाये जा रहे लाभार्थी सम्पर्क, माइक्रो डोनेशन, हर बूथ में 370 मत का लक्ष्य, प्रत्येक बूथ में 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने, बूथों के शशक्तिकरण, संगठन इत्यादि पर विस्तृत चर्चा बैठक ने आये सभी बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्य्क्ष, मंडल कार्यसमिति के साथ किया। 


प्रवासी नेता शशि सामड ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने कहा है कि सभी बूथों पर 370 वोट लाना है और पहले के मीले वोटों में 10 प्रतिशत वोट सभी बूथों में बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य भारतीय जनता पार्टी की देन है, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने तो झारखंड अलग राज्य के आंदोलन को कांग्रेस पार्टी को बेचा था। लालू यादव ने अपने लाश पर झारखंड अलग राज्य नही करने को कहा था।

वही झारखंड मुक्ति मोर्चा वाले, झारखंड अलग राज्य के घोर विरोधी कांग्रेसियों और लालू यादव के साथ मिलकर सरकार बनाया, जिसका परिणाम यह हुआ कि झारखंड के मुख्य मंत्री जेल ने है। पूरे राज्य में बगैर चढ़ावा के जनता का कोई काम नही होता। जंगल उजड रहे हैं, आदिवासियों की जमीनों की खुली लूट हो रही है, बालू की खुलेआम चोरी हो रही, गरीब आदिवासी ट्रैक्टर मालिको की लाखों की ट्रैक्टर जब्त किए जा रहे हैं।


और यह सरकार मूक दशर्क बनी हुई है, युवाओं को रोजगार, मास्टरों को परमानेंट करने के नाम पर ठग कर वोट लेने वाले इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए हमे नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बंनाने के लिये सिंहभूम लोकसभा सीट से गीता कोडा को जिताने के लिए आप सभी को अभी से बूथों पर लग जाना है। बैठक के तीसरे सत्र में पार्टी प्रत्यासी गीता कोड़ा शामिल हुई और उन्होंने बूथ अद्यक्षों को कहा कि वे हर बूथ पर पार्टी से मिली जिम्मेवारियों के अनुरूप डट कर कार्य करें, उनके हर कार्य मे वे हर तरह से उनके साथ हैं।



उन्होंने कहा कि जनसम्पर्क अभियान पर मोदीजी के जन कल्याणकारी योजनाओं के कारण, उन्हें जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है, कार्यकर्ता जी जान से मेहनत करें, जीत सुनिश्चित है, कार्यकर्ता मतदाताओं को मोदीजी का प्रणाम अवश्य बतावें। बैठक को जिला अध्य्क्ष संजू पांडे, पूर्व जिला अध्य्क्ष सतीश पूरी, लोकसभा संयोजक गीता बालमुचू, जिला परिसद सदस्य लालमुनी पूर्ति, महिला मोर्चा अध्य्क्ष दुर्गावति बोइपाई, युवा मोर्चा अध्य्क्ष चंदन झा, संयोजक बिपिन लागुरी ने संबोथित किया। संचालन सह संयोजक प्रताप कटियार महतो ने किया।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष राकेश बबलू शर्मा, जिला उपाद्यक्ष सुकलाल कुंकल, जिलामंत्री सन्नी पासवान, नीला नाग, सुमन गागराई, अनंत शयनम,सदर अध्य्क्ष जयकिशन बिरुली, नगर अध्य्क्ष अक्षय खत्री, झींकपानी अध्य्क्ष कमल किशोर नायक, टोंटो अध्य्क्ष लेबेया लागुरी, हाटगम्हरिया अध्य्क्ष अभिजीत गागराई के अलावे सभी शक्ति केन्दों के प्रभारी, संयोजक,सह संयोजक, बूथ अध्य्क्ष के अलावे तकरीबन 300 की संख्या में कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post