राजकीय चैत्र पर्व "छऊ महोत्सव" का धार्मिक अनुष्ठान यात्राघट में रहा भक्ति उल्लास का माहौल


सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा : राजकीय चैत्र पर्व "छऊ महोत्सव" का धार्मिक अनुष्ठान का संपादन करते हुए सरायकेला में भक्त श्रद्धालुओं ने उपासना पूर्वक यात्राघट का रश्म पूरा किया। इस दौरान भक्ति उल्लास का माहौल रहा।


इससे पहले भक्तों ने शुभघट का रश्म निभाई। राजवाड़ी में स्थित रघुनाथ मंदिर परिसर में भक्तों को भेजी कांटा में सोकर करवट बदलते हुए देखा गया। इस दौरान हर हर महादेव की आवाज गूंज रही थी। लोग आश्चर्य चकित थे कि भोक्ताओं को भेजी कांटा भी नहीं चुभ रही थी। कुछ लोगों ने बताया कि वास्तव में जीवन फूलों का नहीं बल्कि कांटो का सेज है।


इस दौरान देर रात लोग खरकाई नदी के माजणा घाट पहुंचे। शिव शक्ति को समर्पित यात्राघट धार्मिक अनुष्ठान में पूजा अर्चना की। विभिन्न जाति के भक्तों ने नदी में स्नान कर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता निभाई।


यहां से भक्तों ने यात्राघट लिए बाजार स्थित शिव मंदिर की ओर निकले। इस दौरान चौक चौराहे पर हर हर महादेव का नारा गूंज रहा था। लोगों ने उपासना पूर्वक पूजा अर्चना की एवं शिव शक्ति को समर्पित यात्रा घाट के प्रति आस्था जताया। बताया जाता है कि यात्राघट के बाद रंगमंच में छऊ नृत्य की कार्यक्रम होती है। परंपरा का निर्वाह करते हुए सरायकेला खरसावां जिला प्रशासन राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सक्रिय है। क्षेत्र में भक्ति उल्लास का माहौल है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post