गीता कोड़ा के कांग्रेस छोड़ने के बाद कांग्रेस पार्टी किस को अपना प्रत्यासी घोषित करती है, या जेएमएम अपना उम्मीदवार उतारेगी, यह सब उलझे हुए सवालों में महागठबंधन दल घूम रही है

जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा विधायक कांग्रेस पार्टी से प्रत्याशी बनाए जाने पर विचार किए जाने की चर्चा जोरों पर है।


चाईबासा/संतोष वर्मा : झारखंड में बीजेपी के ग्यारह प्रत्यासी का नाम केंद्रिय चुनाव समिति के द्वारा जारी कर दिए जाने के बाद महागठबंधन दलों में बेचैनी अचानक से बढ़ गई है।खासकर कांग्रेस पार्टी को छोड़ कर भाजपा में शामिल होने के दो दिन बाद ही सिंहभूम लोकसभा सीट से गीता कोड़ा को प्रत्यासी बनाने से कांग्रेस और जेएमएम के लोग रणनीति बनाने में लग गए हैं।


गीता कोड़ा के कांग्रेस छोड़ने के बाद कांग्रेस पार्टी किस को अपना प्रत्यासी घोषित करती है, या जेएमएम अपना उम्मीदवार उतारेगी, यह सब उलझे हुए सवालों में महागठबंधन दल घूम रही ह। भाजपा छोड़ कर अन्य राजनीतिक दलों में लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी देने में कोई हड़बड़ी नहीं है। विशेष रूप से कांग्रेस पार्टी अपनी पुराने ढर्रे पर लेट लतीफी के लिए पहचानी जाती है, जेएमएम के साथ रस्सा कसी में भाजपा चुनाव प्रचार में सबसे आगे चले जायेगी, इसका उदहारण यह है कि गीता कोड़ा के नाम की घोषणा से पहले मधु बाजार में भाजपा का चुनाव कार्यालय खुल चुका है। कोड़ा दंपति की तेज रफ्तार को कछुआ की चाल चलने वाली कांग्रेस पार्टी या महागठबंधन दल इस रफ्तार को छु सकेगी।


मालूम हो कि सिंहभूम लोकसभा छेत्र में सरायकेला विधानसभा के विधायक चंपई सोरेन मुख्यमंत्री हैं, वही इसी लोकसभा के चाईबासा विधानसभा से हैट्रिक करने वाले युवा विधायक दीपक बिरुआ की मंत्री हैं, ऐसे में सिंहभूम लोकसभा अपना प्रत्याशी को चुनाव जीतना प्रतिष्ठा का सवाल होगा।कांग्रेस पार्टी जगन्नाथपुर के विधायक सोना राम सिंकु को प्रत्याशी बनाए जाने पर विचार कर रही है।


सिंहभूम लोकसभा चुनाव में गीता कोड़ा को भाजपा प्रत्याशी बनाने से अर्जुन मुंडा गुट हताश। गीता कोड़ा के नाम की घोषणा होने के बाद चर्चा में रहे अर्जुन मुंडा के नाम पर पूर्ण विराम। भाजपा के तेज रफ्तार को महागठबंधन दल छु पाने में काफी पीछे है। महागठबंधन दल में अब भी सिंहभूम लोकसभा प्रत्याशी के लिए खीच खीच हो रही है। कांग्रेस पार्टी अपनी लेट लतीफी पॉलिसी के कारण जीती बाजी हार सकती है।जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा विधायक कांग्रेस पार्टी से प्रत्याशी बनाए जाने पर विचार किए जाने की चर्चा जोरों पर है।


सूत्रों के हवाले से अन्दर खाने में जेएमएम मनोहरपुर विधानसभा की विधायिका पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक श्रीमति जोबा मांझी को चुनाव मैदान में उतरने की विचार कर रही है।इधर लोकसभा में जोबा मांझी को प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर जेएमएम अपना रणनीति के तहत जोबा मांझी को मंत्री मंडल में शामिल नहीं करना था। कांग्रेस पार्टी हो आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के इस सिंहभूम लोकसभा से गीता कोड़ा के टक्कर में किसी हो आदिवासी समुदाय से ही प्रत्याशी घोषित करना चाहती है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post