प्रधान मंत्री चुनाव में सीधे मुकाबला से डर गए है, आदिवासी मूलवासी के अस्तित्व पर भी खतरा।
पूर्व विधायक आगामी तीन अप्रैल से करेंगे जगन्नाथपुर विस के सभी 146 बूथों में जन संपर्क
चाईबासा/संतोष वर्मा : पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा देश में आपात काल से भी बदतर हालत है।संघीय ढांचा पर लगातार प्रहार हो रहा है। लोक तंत्र खतरे में है।संविधान को बदलने की साजिश हो रही है। आदिवासी मूल वासी का अस्तित्व खतरे में है। महंगाई की बात कोई नहीं करता, विकास काफी पीछे छूट गया है। त्राहिमाम मची है। गोदी मीडिया लगातार मुद्दो से ध्यान भटका रही है।
इलेक्टोरल बॉन्ड दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला है। केंद्र सरकार सरकारी एजेंसी की मदद से दादा गिरी पर उतर गई है। देश ने तनासही में कोरिया, पाकिस्तान और बांग्लादेश को भी पीछे छोड़ दिया है। साम दाम दण्ड भेद के द्वारा जनता की चुनी सरकारों को खरीदा जा रहा है। जन नेताओं को झूठे मुकदमों में फसा कर जेल भेजा जा रहा है। फिर भी दावा है अबकी बार चार सॉ पार। हां चार सौ पार जरूर होगा। सीट नही राशन चार सौ पार होगा।अदरक लहसुन चार सौ पार कर चुका अब आलू प्याज तेल पेट्रोल की बारी है।श्री बोबोंगा ने कहा 56 इंच चौड़ा सीने वाला प्रधान मंत्री डरपोक है।प्रधान मंत्री हर जगह हवा गोल चाहते है। स्वक्ष और निष्पक्ष चुनाव करा कर जीतने का दम नही है।
ईडी तो इलेक्शन डिपार्टमेंट हो गया है।अरविंद केजरीवाल, हेमंत सोरेन जैसे जन नेताओं को चुनाव से दूर रखने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया है। गरीब के बेटे आदिवासी मुख्यमंत्री को केंद्र सरकार प्रताड़ित कर रही हैं। झारखंड के आदिवासी मूलवासी चुनाव में सूद मूल के साथ इसका बदला लेंगे।उन्होंने कहा भाजपा स्थानीय क्षत्रपों तेजस्वी, ममता बनर्जी, स्टालिन,उद्धव ठाकरे, अखिलेश प्रसाद। उन्होंने कहा भाजपा स्थानीय क्षत्रपों तेजस्वी, ममता बनर्जी, स्टालिन, उद्धव ठाकरे, अखिलेश प्रसाद, शरत पवार आदि से काफी डरी हुई है।ये भी भाजपा के इलेक्शन डिपार्टमेंट के रडार पर है।
भाजपा शासित यूपी में जेल के अंदर मुख्तार अंसारी की मौत होती है। असल में ये आधुनिक प्रकार की हत्या है। स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की जरूरत है। देश में भय का माहोल है। पूरे विश्व में भारत सरकार की आलोचना हो रही है। अब तो भाजपा आदिवासी मूलवासी के अस्तित्व को मिटाने का ब्लू प्रिंट तैयार कर रही है। इन्ही मुद्दो को लेकर आगामी तीन अप्रैल से जगन्नाथपुर विस के सभी 146 बूथों में बूथ स्तरीय जन संपर्क अभियान चला कर आदिवासी मूल वासी को जागरूक किया जायेगा।


