लोकसभा चुनाव से पहले नक्सलियों टोंटो थाना क्षेत्र कई गांवों में पोस्टर बाजी वोट का बहिष्कार करने का अपील की


चाईबासा : एक ओर जहां पश्चिमी सिंहभूम जिले के जिला प्रशाषन व पुलिस प्रबंधन लोकसभा चुनाव पर्व को शांति पूर्वक संपन्न कराने की मुहिम में जुटे हुए है वहीं  जिले में लोकसभा चुनाव से पहले नक्सलियों ने एक बार फिर से चुनाव बहिष्कार के लिए जनता से अपील करना शुरू कर दिया है।


मामला पश्चिमी सिंहभूम जिल के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पड़ने वाले टोंटो प्रखंड क्षेत्र का है। टोंटो प्रखंड के लिसीमोती, पंडराईबेड़ा, डुमुरजोआ, बड़ा लुइया और छोटा लुइया आदि क्षेत्रों में किया है। यहां नक्सलियों के द्वारा बीती रात स्कूल सहित अन्य क्षेत्रों  में जमकर पोस्टरबाजी करने का मामला सामने आया है।


नक्सलियों ने पोस्टर बैनर लगाकर लोगों से वोट नहीं देने की अपील की है। नक्सलियों के द्वारा किये गए इस पोस्टरबाजी से लोकतंत्र के महापर्व में आतंक और भय का माहौल खड़ा करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि पुलिस ने इस मामले को लेकर अब तक कोई भी जानकारी मीडिया से साझा नहीं की है।


बहरहाल पुलिस प्रशासन की पूरी कोशिश है की जनता भयमुक्त वातावरण में लोकसभा चुनाव में मतदान करें और देश लोकतांत्रिक रूप से मजबूत करें।इसको लेकर टोंटो में लगातार सुरक्षाबलों का नक्सल विरोधी अभियान जारी है जिसमें सुरक्षाबलों को कामयाबी भी मिल रही है। लगातार मिल रही पुलिस को सफलता के कारण नक्सली इन दिनों बैकफुट पर हैं।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post