रूंगटा मैरिज हाउस में बजे से आगामी सत्र 2024 – 25 के नेतृत्वकर्ता हेतु मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा शाखा में चुनाव किया गया

चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत चुनाव पदाधिकारी हर्ष सुल्तानिया एवं चुनाव सलाहकार पुरुषोत्तम शर्मा ने किया

आगामी सत्र के नेतृत्व के लिए अध्यक्ष पद हेतु युवा कन्हैया गर्ग र्निविरोध चयनित हुए


चाईबासा : रूंगटा मैरिज हाउस में बजे से आगामी सत्र 2024 – 25 के नेतृत्वकर्ता हेतु मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा शाखा में चुनाव किया गया। अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने मंच के सभी साथियों का अपने सत्र के कार्यक्रमों में साथ एवं सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और नवनिर्वाचित अध्यक्ष युवा कन्हैया गर्ग को बधाई दी। चुनाव सलाहकार एवं संस्थापक अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा ने सभी युवा साथियों को मंच के संविधान से अवगत किए। 

हमारे सलाहकार एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराम सुल्तानिया ने उपस्थित सदस्यों को बताए की किस तरह हम अपने शाखा को सक्रिय एवं श्रेष्ठ शाखा बना सकते है।सलाहकार अनिल मुरारका जी ने कन्हैया भैया को बधाई दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष युवा कन्हैया गर्ग ने उपस्थित सभी साथियों का उन्हे अध्यक्ष स्वरूप चुनने के लिए आभार व्यक्त किया।

चुनाव पदाधिकारी एवम् मंडलीय उपाध्यक्ष युवा हर्ष सुल्तानिया जी ने भी नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दी एवं चुनाव में उपस्थित सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन किए।

चुनाव प्रक्रिया में उपस्थित मंच के वरिष्ठ सदस्य पवन चांडक, राकेश बुदिया, अजय बजाज, प्रशांत मोहता, ओम प्रकाश केडिया जी एवम् सभी युवाओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष युवा कन्हैया गर्ग जी को बधाई दी।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post