भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्यासी सांसद गीता कोडा आज चक्रधरपुर विधान सभा के बन्धगावँ प्रखंड, क्षेत्र में चला जनसंपर्क अभियान


चाईबासा : भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्यासी सांसद गीता कोडा आज चक्रधरपुर विधान सभा के बन्धगावँ प्रखंड, कराईकेला मंडल के डोमगाड़ा चौक में स्तिथ भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा में माल्यार्पण कर उनसे आर्शीवाद लेकर ग्रामीणों से जनसंपर्क अभियान गोपालपुर, रांगरिंग, मासुरीबाई, भालुपानी, बाउरीसाई, कराईकेला, कुमारटोला, सुबानसाई, पुरनाडीह, उपरटोला, पोगडा, बारडीह, हुडंगदा, नामाहातु, नकटी, कुशनुपुर, लानडुपदा, बाईहातु, सिकीदीकि, ठेसापीढ़, जामिद, कराईकेला, ओटार, बस्टम्पदा, जोमरो, पुटसाई, राईबेड़ा, खैरुडीह के अलावे और कई ग्रामों में किया।


ग्रामीणों को उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी ने उन्हें प्रणाम कहा है,नरेद्र मोदीजी भारतवर्ष में पहली बार एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनवाये,नरेंद्र मोदीजी देश के पहले प्रधानमंत्री है जो भगवान बीरसा मुंडा के गाँव जाकर भगवान बिरसा मुंडा जी को श्रधांजलि देकर उनके परिवारवालों से भेंट कर उन्हें प्रणाम किया। मोदीजी गरीब आदिवासी जनता के सच्चे हितैषी है। उन्हें पूरे देश की चिंता है, कोबिड जैसे महामारी में मोदीजी जनता के जीवन रक्षा के लिए गरीबों को फ्री में राशन, दो बार टिका, फ्री में इलाज करवाने वाले दुनिया के पहले प्रधानमंत्री बने। अपने देश के साथ दूसरे देशों को भी मोदीजी ने मदद किया।


गीता कोड़ा ने ग्रामीणों से अनुरोध कर कहा कि जनता के दुःख में उनका ख्याल रखने वाले मोदीजी को फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए मैं आपसबों से कमल फूल निशान में मत देने का अपील करती हूं, जिसपर ग्रामीणों ने मोदीजी को पुनः प्रधानमंत्री बंनाने के लिये पूरा समर्थन देने की हामी भरी।

इस जनसंपर्क अभियान में पूर्व विधायक सह लोकसभा सह संयोजक शशि भूषण सामड, चक्रधरपुर विधान सभा संयोजक सुरेश साव,सह संयोजक दुम्बी सुरीन, मंडलअध्यक्षों में कुश पूर्ति, हरीश मुंडा,राजेश गुप्ता, मालती गिलुवा, विजय मेलगंडी,के अलावे अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता साथ रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post